yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4advertisement-4
background-5
advertisement-5
background-6
advertisement-6
background-7
advertisement-7
background-8
advertisement-8
Indian Administration

आशा दीप फाउंडेशन ने राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था के साथ मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आशा दीप फाउंडेशन ने राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था के साथ मिलकर  मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आशा दीप फाउंडेशन एक गैर सरकारी स्वयं सेवी संस्था है जो सन 1983 से समाज से अवहेलित उपेक्षित तथा शिक्षा एवं अच्छे स्वास्थ्य से वंचित लोगों के उत्थान हेतू निरन्तर कार्य करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाती है । संस्था समाज की जरूरतों को देखते हुए उनमें जागरूकता प्रदान करने के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है । ऐसे ही समाज मे महिलाओं की उपेक्षा तथा उनपर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध उन्हें समाज मे मुख्य स्थान दिलाने का बीड़ा संस्था ने उठाया है । दिनांक 8 मार्च को संस्था के डायरेक्टर श्रीएच.के चेट्टी ने राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया । इस साल का थीम था बुमेंन इन लीडरशिप संस्था ने महिलाओं को लीडरशिप सीखाने और लीडर बनाने में बहुत काम कियाहै । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती राधा जौली जी जो हेड वूमेन सेल् ह्यूमैंन राइट एन.सी.आरउपस्थित हुई इनके अतिरिक्त लोक शिक्षा अभियान ट्रस्ट के फाउंडर श्री रामदुलार यादव जी, श्रीमति सरोज यादव जीएसोसियेट प्रोफेसर शारदा यूनिवर्सिटी , अनीता खन्ना जी कॉर्डिनेटर एन.सी.आर , डॉक्टर नीतू जैन कॉर्डिनेटरगाजियाबाद,अंजू जौली कॉर्डिनेटर गाजियाबाद उपस्थित हुए इसके अतिरिक्त अनेक बुद्धिजीवी पत्रकार सामाजिककार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए । सबसे पहले आशा दीप फाउंडेशन की सचिव श्रीमती जोथी चेट्टी जी तथाराष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था की प्रेसीडेंट बिंदु जी ने उपस्थित सभी मेहमानों का हार्दिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया।

Share This Article:

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India