चंडीगढ़, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम से करने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकार में आपसी सहमति बनी हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से मुलाकात कर नया नाम ‘शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने पर सहमति बनाई। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे शहीद हैं जिनसे हर पीढ़ी के युवाओं को प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब महान शहीद के नाम पर होगा और इस को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार दोनों सहमत हैं। श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण और आधुनिकीकरण में हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन का योगदान शामिल है और विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र के विकास और औद्योगिकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि चूंकि इसके निर्माण में हरियाणा की भी बराबर की हिस्सेदारी है इसलिए इसके नाम में ‘पंचकुला’ शहर का नाम भी जोड़ा जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्होंने इस बारे में हरियाणा की ओर से सिफारिश पंजाब सरकार को भेज दी है और केंद्र सरकार से भी इस विषय में आग्रह किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वक्त में चंडीगढ़ एयरपोर्ट उत्तर भारत का एक प्रमुख हवाई अड्डा होगा और यह उत्तर भारत के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ यहां का प्रगति का भी साक्षी बनेगा इसलिए इसके नामकरण से जुड़े सभी मतभेदों को जल्द खत्म करना चाहिए।
शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट – चौटाला
- By News IP
- Last Updated On: Aug 21, 2022

Share This Article:
You May Also Like
CBI Arrests CGST Additional Commissioner, Superintendent and Private Person in Rs 40 Lakh Raigad Bribery Case
Aug 28, 2026
Raigad, Maharashtra | 28.08.2026:** A GST/royalty matter involving a stone-quarrying firm in Raigad has led to a major CBI action, with three arrests linked to an alleged Rs. 40 Lakh bribery case. The Central Bureau of Investigation arrested an IRS officer posted as Additional Commissioner of Central Goods and Services Tax, a CGST Superintendent from […]
जन-धन योजना के 12 वर्ष: 58 करोड़ से अधिक खातों ने बदला वित्तीय समावेशन का परिदृश्य
Aug 24, 2026
भारत में वित्तीय समावेशन की कहानी 28 अगस्त को एक अहम पड़ाव पर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना अपने 12 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रही है और इस अवधि में यह पहल करोड़ों परिवारों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मजबूत आधार बन चुकी है। योजना के तहत देशभर में […]
UNDP-HUL Alliance to Empower 50,000 Safai Mitras
Aug 24, 2026
**24 अगस्त 2026:** भारत में प्लास्टिक परिपत्र अर्थव्यवस्था और शहरी कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में UNDP और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपनी सात वर्षों की साझेदारी को नए चरण में आगे बढ़ाया है। इस पहल का लक्ष्य 2028 तक 50,000 सफ़ाई मित्रों को सहयोग देना और 50 शहरों में कचरा प्रबंधन प्रणालियों […]
Government Moves to Stabilise Sugar Prices as Festive Demand Builds
Aug 21, 2026
A recent climb in sugar prices has drawn close Government attention, with fresh measures now in place to protect consumers and keep supplies steady during the festive season. According to a press note issued by the PIB Delhi State Unit, sugar prices moved from ₹48.18 per kg on 20 July 2026 to ₹55.70 per kg […]
PMAY-U Milestone: 1.25M Homes Approved, 1M Delivered
Aug 9, 2026
पीएमएवाई-यू के तहत 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, 1 करोड़ वितरित: महिलाओं को 1 करोड़ घरों का स्वामित्व प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 1.25 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 1 करोड़ से अधिक पूरे होकर लाभार्थियों को सौंप दिए गए हैं। इनमें से 1 करोड़ घर […]
NMDC Strengthens Grassroots Sports Through CSR with Launch of Bailadila Kabaddi League – Series 1
Jul 24, 2026
Hyderabad, July 24, 2026: NMDC has launched the NMDC Bailadila Kabaddi League – Series 1, a key CSR initiative to discover and nurture rural sporting talent in the Bailadila region. The four-day tournament, inaugurated at the Hockey Ground in Bacheli, aims to empower youth through sports and promote social inclusion. The league features young kabaddi […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter




































