चण्डीगढ़, हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग के सभी अधीक्षक अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति की दिक्कत आ रही है तो वहां टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग के सभी चीफ इंजीनियरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सप्ताह में एक बार अपने सर्कल क्षेत्र का दौरा करेंगें और वहां पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, स्टार्म वाटर डे्रनेज सिस्टम तथा अन्य जनस्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं को स्थानीय विधायक व स्थानीय प्रशासन से तालमेल रखकर हल करेंगें। यह जानकारी आज यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षा के मौसम के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों को जलभराव की समस्या व सीवरेज की समस्या से निपटने के भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि जलभराव व सीवरेज से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि ये सभी अधिकारी अपने-अपने सर्कल क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत अपनी-अपनी रिपोर्ट विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपेंगे। मंत्री ने बताया कि यदि इन आदेशों की किसी भी अधिकारी ने अवहेलना की तो उसके विरूद्घ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। राज्य में डार्क जोन के बढ़ते असर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में राज्यमंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा प्रयोग किए गए जल के लिए ट्रीटेड वाटर पॉलिसी बनाई जा रही है और इसके लागू होने के पश्चात यह उपचारित जल बागवानी, कारखानों हेतू और बिजली के संयंत्रों में प्रयोग किया जा सकेगा, जिससे नहरी पानी की बचत होगी और यह नहरी पानी पीने के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से राज्य के कई क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो हो पाएगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि ट्रीटेड वाटर प्लांट राज्य के बड़े-बड़े शहरों में स्थापित होंगें क्योंकि इस प्रकार के प्लांट स्थापित करने हेतू रियूज पानी अधिक मात्रा चाहिए, जोकि बडे शहरों में उपलब्ध हो पाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जल बहुत अमूल्य है, इसकी बर्बादी न करें तथा इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग करें और आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाएं। इस अवसर पर विधायक केहर सिंह रावत व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए -मंत्री डॉ० बनवारी लाल
- By News IP
- Last Updated On: May 28, 2019

Share This Article:
You May Also Like
वोट चोरी” के मुद्दे पर एकजुट हुआ इंडिया गठबंधन: मल्लिकार्जुन खरगे
Oct 13, 2026
Date: 13 Oct 2026 | Place: New Delhi | Byline: Newsip Desk कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चार दिनों तक जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए गंभीरता से काम किया। उन्होंने राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं के […]
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
Oct 5, 2026
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने आठ नामों को दी मंजूरी नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पार्टी की सूची में धर्मपाल सिंह और प्रियंका सिंह रावत […]
Prime Minister Modi Pays Tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Smriti
Oct 3, 2026
New Delhi, October 3, 2026 : Prime Minister Narendra Modi attended a special all-faith prayer meeting at Gandhi Smriti on Friday to mark Gandhi Jayanti. He offered floral tributes to Mahatma Gandhi and recalled his principles of truth, peace and non-violence. Vice-President C. P. Radhakrishnan also paid floral tribute at Gandhi Smriti. He remembered Mahatma […]
आदिवासी योजनाओं के दोहरे लाभ पर राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा
Oct 2, 2026
आदिवासी कल्याण योजनाओं के लाभों में संभावित कटौती का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पात्र लोगों को अलग-अलग योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के भुगतान का उल्लेख करते हुए सरकारी सहायता के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति को […]
भाजपा ने 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की
Sep 24, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ये नियुक्तियां कीं और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]
Delhi’s Future Unveiled: Population to Hit 30 Million by 2047
Aug 20, 2026
नई दिल्ली: दिल्ली की भविष्य की दिशा निर्धारित करते हुए, दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण नेशनल मीडिया सेंटर नई दिल्ली में किया गया। इस योजना की प्रस्तुति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विशेष भूमिका निभाई। दिल्ली, जिसकी स्थापना 736 ईस्वी में हुई थी और जो कभी इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी, […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
Shalini Verma Appointed as BPCL Chief Vigilance Officer

Sh. Ajay Verma Assumes Charge as Executive Director (Projects) at THDC India Limited

GAIL Appoints Rajeev Kumar as Government Nominee Director

ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension






























