कोरोना महामारी के कारण समाजवादी पार्टी दिल्ली प्रदेश ने अपने वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का 82वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा दिल्ली प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष उषा यादव और पूर्व प्रमुख महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता आर.एस. यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना की और उनके दिखाये रास्ते पर चलकर दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं दिये गये अपने संदेश में उषा यादव ने कहा कि हम दिल्ली समाजवादी पार्टी के लोग आज जंतर-मंतर पर अपने प्रिय नेता धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादवजी का 82वां जन्म दिन मनाने के लिये इकट्ठा हुए हैं। आज का दिन उन ताकतों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिये संकल्प लेने का दिन है जो समाज को साम्प्रदायिकता, जाति और धर्म के आधार पर बांटकर पूंजीपतियों और उच्च वर्ग के लोगों के साथ गठजोड़ करके दिल्ली प्रदेश और देश की सत्ता पर काबिज हैं। आर. एस. यादव ने कहा कि आजादी के पहले और उसके बाद से ही समाजवादी विचारधारा के लोग उन 5 फीसदी ताकतों के साथ संघर्ष कर रहे हैं, जो एक साजिश के तहत अपने स्वार्थ के लिये देश की 95 फीसदी आबादी का शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी का बड़ा हिस्सा अभी भी नारकीय जीवन जीने को अभिशप्त है। इसके पीछे यही ताकतें जिम्मेददार हैं। आज पूरी दिल्ली कोरोना महामारी की तीसरी लहर झेल रही है। ऊपर से प्रदूषण की मार। बुजुर्ग और बच्चे इसकी वजह से बेमौत मरने को मजबूर हैं। इस दयनीय स्थिति के लिये सत्ता में बैठे आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोग सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं। देश को आजाद हुए 73 साल हो गये। नेताजी की भविष्यवाणी बिलकुल सही साबित हो रही है। पहले जो लुटेरे थे वे आज और अधिक मजबूत हो गये हैं। गरीब जनता पहले से भी अधिक गरीब हुई है। लुटेरों के लिये देश में कोई नियम-कानून नहीं है। ये पैसा लूटकर बड़ी आसानी से विदेश में भी बस जाते हैं। वहीं, गरीब जनता अपने देश ही तिल-तिल मरने को मजबूर है। गरीब कर्ज नहीं दे पाता है तो उसके जमीन-जायदाद की कुर्की की जाती है, लेकिन अमीर का कर्ज सरकार माफ कर देती है। क्योंकि धनपशुओं के पैसे से राजनीति करने वाली ताकतें आज दिल्ली और देश के शासनतंत्र पर काबिज हैं। मेरा सीधा-सीधा आरोप है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोग आपस में मिले हुए हैं। ये दोनों दल जनता को भ्रमित करने के लिये आपस में नूराकुश्ती कर रहे हैं। मैं इस आरोप को तथ्यों के साबित कर सकता हूं। आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली-पानी का ढोल पीट रही है, लेकिन फेस मास्क नहीं लगाने के नाम पर आम आदमी से ही 2 हजार रुपये की वसूली में जुटी हुई है। केवल 200 यूनिट मुफ्त बिजली का झुनझुना थमाकर मध्यम वर्ग को भारी-भरकम बिल भेजा जा रहा है। चार साल पहले जिनके बिजली का बिल 5 हजार रुपये आता था, अब उनका बिल 25 हजार हो गया है। अगर बिजली मुफ्त है तो बिजली कंपनियों को 16 प्रतिशत मुनाफा कैसे हो रहा है। जाहिर है मुफ्त की आड़ में सत्ताधारी-कारपोरेट तंत्र आम आदमी को दोनों हाथों से लूट रहा है। समाजवादवादी पार्टी गांव गरीब किसान नौजवान महिला और दबे कुचले मजलूमों की लड़ाई को तेज करेगी। ईमानदार को गरीब बनाने वाली इन ताकतों पर हम सब मिलकर जोरदार प्रहार करेंगे। इनको सत्ता से बाहर करके ही समाज में पैदा हुए आज के संकट का समाधान निकाला जा सकता है। ये लोग तानाशाह हैं। इनको मजलूमों के कष्ट से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे नेताजी अखाड़े के पहलवान रह चुके हैं। अखाड़ों से सीखे गये दांव-पेंच का उन्होंने राजनीति में बखूबी इस्तेमाल किया है। उन्होंने जमीन से जुड़कर राजनीति की है। डाॅ. राममनोहर लोहिया, राजनारायण, चैधरी चरण सिंह जैसे नेताओं की विचारधारा को अपनाकर उन्होंने समाजवाद के संघर्ष का परचम नई ऊंचाई पर फहराया है। हम इसे और आगे ले जाने के लिये दृढ़ संकल्पित हैं। हम सैकड़ा में 95 बनाम 5 की लड़ाई को अंजाम तक पहुचाकर ही दम लेंगे। पांच फीसदी लोग 95 को गरीब बनाकर नहीं रख सकते हैं। हम नेताजी के सपनों को साकार करने के लिये दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपने संघर्ष को सड़क पर उतारें और इन ताकतों को सत्ता से बाहर करने के लिये संकल्प लें। यही नेताजी माननीय मुलायम सिंह यादवजी को उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा।
॰आजाद हुए 73 साल हो गये ,गरीब जनता पहले से भी अधिक गरीब हुई है,लुटेरे और अधिक मजबूत हो गये हैं-सपा
- By News IP
- Last Updated On: Jun 10, 2021

Share This Article:
You May Also Like
वोट चोरी” के मुद्दे पर एकजुट हुआ इंडिया गठबंधन: मल्लिकार्जुन खरगे
Oct 13, 2026
Date: 13 Oct 2026 | Place: New Delhi | Byline: Newsip Desk कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चार दिनों तक जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए गंभीरता से काम किया। उन्होंने राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं के […]
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
Oct 5, 2026
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने आठ नामों को दी मंजूरी नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पार्टी की सूची में धर्मपाल सिंह और प्रियंका सिंह रावत […]
Prime Minister Modi Pays Tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Smriti
Oct 3, 2026
New Delhi, October 3, 2026 : Prime Minister Narendra Modi attended a special all-faith prayer meeting at Gandhi Smriti on Friday to mark Gandhi Jayanti. He offered floral tributes to Mahatma Gandhi and recalled his principles of truth, peace and non-violence. Vice-President C. P. Radhakrishnan also paid floral tribute at Gandhi Smriti. He remembered Mahatma […]
आदिवासी योजनाओं के दोहरे लाभ पर राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा
Oct 2, 2026
आदिवासी कल्याण योजनाओं के लाभों में संभावित कटौती का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पात्र लोगों को अलग-अलग योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के भुगतान का उल्लेख करते हुए सरकारी सहायता के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति को […]
भाजपा ने 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की
Sep 24, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ये नियुक्तियां कीं और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]
Delhi’s Future Unveiled: Population to Hit 30 Million by 2047
Aug 20, 2026
नई दिल्ली: दिल्ली की भविष्य की दिशा निर्धारित करते हुए, दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण नेशनल मीडिया सेंटर नई दिल्ली में किया गया। इस योजना की प्रस्तुति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विशेष भूमिका निभाई। दिल्ली, जिसकी स्थापना 736 ईस्वी में हुई थी और जो कभी इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी, […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
NMDC Appoints Sarita Chauhan as Government Director

Shalini Verma Appointed as BPCL Chief Vigilance Officer

Sh. Ajay Verma Assumes Charge as Executive Director (Projects) at THDC India Limited

GAIL Appoints Rajeev Kumar as Government Nominee Director

ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects































