नोएडा,।देश के ग्रामीण विकास और पॅंचायती राज मॅंत्री गिरिराज सिंह जी ने कहा कि किसानों की आय दो गुना ही नहीं, कई गुना बढ सकती है; यदि खेती की लागत मूल्य कम हो और दाम उचित मिले। यह तभी सॅंभव है जब गौपालन और कृषि को जोडा जाये और गोबर और गौमूत्र पर आधारित खादों और कीटनाशकों का उपयोग हो। ग्रामीण विकास मॅंत्री नोएडा सेक्टर 167 के पास स्थित दोस्तपुर – मॅंगरौली गॅाव के आद्या ॲार्गैनिक फार्म में सागर, म०प्र० के जैविक कृषि वैज्ञानिक आकाश चौरसिया के सात दिवसीय मल्टीलेयर फार्मिंग के समापन समारोह को सॅंबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि एक ही प्लाट से कई तरह के फसलों के उगाने से किसानों की आमदनी निश्चित रूप से कई गुना बढ़ेगी, लागत भी कम आयेगी और पानी की खपत भी कम हो जायेगी। पूर्व सॅासद आर. के. सिन्हा का प्रयास सराहनीय है इससे एक ओर तो किसानों की आय कई गुनी हो जायेगी, वहीं दूसरी ओर जनता को विषमुक्त अन्न और सब्जियां प्राप्त होंगीं। मल्टीलेयर फार्मिंग के जनक आकाश चौरसिया जी ने बताया कि मल्टीलेयर कृषि से फसलों की रक्षा अत्यधिक गर्मी और कडकती ठंडक से भी होगी और खर- पतवार और कीट-पतॅंगों से भी बचाव होगा। सबसे बडी बात यह है कि पांच फसलें एकसाथ होने से किसानों को हर माह कुछ न कुछ आर्थिक लाभ होता ही रहेगा। आद्या आर्गैनिक की प्रबंधक निदेशक पल्लवी सिन्हा ने जैविक कृषि में लगे किसानों की समस्या से मॅंत्री जी को अवगत कराया। मॅंगरौली के प्रधान चमन जी ने और पूर्व प्रधान कालू जी मंत्री का स्वागत किया और डूब क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिये बिजली कनेक्शन देने की मांग की।
गोबर और गौमूत्र पर आधारित खादों और कीटनाशकों के उपयोग से किसानों की आय कई गुना बढ सकती है-गिरिराज सिंह
- By News IP
- Last Updated On: Oct 12, 2021

Share This Article:
You May Also Like
कायस्थ समाज अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा : रागिनी रंजन
Oct 31, 2021
पटना, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) बिहार कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुयी, जिसमें आगामी 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक चर्चा की गयी। जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन की अध्यक्षता में विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का […]
माता अहिल्या आई टी आई के संस्थापक द्वारा (गैर मजरुआ बिहार सरकार) की जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश।
Oct 14, 2020
माता अहिल्या आई टी आई संस्थान के द्वारा बिहार सरकार की जमीन जो की अस्थांवां , अंचल के गिलानी, मौजा- हरगांवां , थाना सं 237 , खाता सं. 101, प्लाट सं. 1322 (अलीनगर गांव) मे है तथा जो की गैर मजरूआ बिहार सरकार के अंतर्गत है , को माता अहिल्या प्रा. आई टी आई के […]
लालू -नीतीश ने मिलकर बिहार को दिया गरीबी और बेरोजगारी का कलंक : प्रदीप जोशी
Sep 15, 2020
पटना, : राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने पार्टी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या का जिम्मेदार लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के शासन को बताया। उन्होंने कहा कि 33 साल में गुरु जयप्रकाश नारायण व कर्पूरी ठाकुर के दो […]
इम्तियाज अहमद करीमी BPSC के सदस्य के रूप में नामित होने पर नूरुल सलाम नदवी को बधाई-ए आर सिरसियावी
Jul 16, 2020
पटना: नूर-उल-इस्लाम नदवी सचिव नूर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी जमालपुर दरभंगा ने बीपीएससी के सदस्य के रूप में इम्तियाज अहमद करीमी की नियुक्ति पर बधाई की पेशकश की है, उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। और राजभाषा ने उर्दू के निदेशक का पद संभाला। उर्दू आबादी उर्दू के प्रचार और प्रसार के लिए किए जाने […]
इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय जिला इकाई व तेघरा अनुमंडल का चुनाव सम्पन्न।
Jul 10, 2020
बेगूसराय जिले के तेघड़ा बाजार के रसोई महल में इंडियन जनर्लिस्ट एसोशिएशन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा व प्रदेश सचिव पंकज कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान समेत पिछले बैठक की समीक्षा पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन की जिलास्तरीय व अनुमंडलस्तरीय […]
कोरोना बीमारी से जंग के लिए नहीं उठे उचित कदम : शरद यादव
Jul 9, 2020
बिहार में लगातार कोरोना के मामलों की वृद्धि को लेकर देश के दिग्गज नेता शरद यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य सरकार इस बीमारी से लड़ने के लिए उचित कदम उठाने में बेहद विफल हुई है। बिहार सरकार ने कोरोना को […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter

GAIL Boosts Leadership with S.K. Sinha as Finance Head

Gupta’s Appointment Marks New Phase for EIL

Indraprastha Gas Welcomes MD Kumar Shanker





































