नई दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली में कोविड मरीजां की संख्या लगातार बढने पर चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना राजधानी दिल्ली में इतनी तेजी से फैल रहा है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रभावित कोरोना शहर बन गया है। कोरोना से दिल्ली में प्रति घंटा 4 लोगों की मौत हो रही है और नवम्बर महीने में 1200 लोगों की मृत्यु हो हुई है जबकि कुल 7,713 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकल सर्किल सर्वे के अनुसार 10 में से 7 में कोई न कोई संक्रमित है और 1-16 नवम्बर के बीच मृत्यु दर में 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 14 नवम्बर के बाद दिल्ली सरकार ने टेस्ट की संख्या में 40 प्रतिशत कटौती कर दी। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने को पहले भी कांग्रेस पार्टी एक लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की मांग करती रही है, परंतु आज तो प्रतिदिन 2 लाख प्रतिदिन टेस्ट होने की आवश्यकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी एंटीजेन टेस्ट की जगह RT-PCR टेस्ट कराने पर शुरु से ही जोर दिया है जबकि सरकार ने कोविड टेसि्ंटग पिछले 72 घंटों में 40 प्रतिशत घटाए दिए। अरविन्द सरकार की असंवदेनशीलता का परिणाम आज दिल्ली की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि संवाददाता सम्मेलन में चौ0 अनिल कुमार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी मौजूद थे। आज राजनीति से उपर उठकर सबको साथ मिलकर काम करने का समय है। चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के बयानों में विरोधाभास पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि 16 नवम्बर को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड तीसरा वेव खत्म हो गया है और 17 नवम्बर को बयान आया कि तीसरा वेव खत्म नही हुआ है, जबकि 13 नवम्बर को दिल्ली सरकार के आदेश में नवम्बर के अंतिम सप्ताह या दिसम्बर प्रथम सप्ताह में दिल्ली में कोविड-19 पीक की बात कही गई थी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल व स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन अलग-अलग राग अलापते है। स्वास्थ्य मंत्री लॉकडाउन नही लगाने की बात करते है जबकि आज मुख्यमंत्री ने आंशिक लॉकडाउन को लेकर प्रस्ताव भेजा है। कोविड-19 टेस्ट की दर को 2400 रुपये से कम करने की मांग की ताकि अधिक से अधिक लोग टेस्ट करा सकें। उन्होंने कहा कि आज आपातकाल के दौर में आईसीयू बेड युद्धस्तर पर बढ़ाने की जरुरत है। एक अस्पताल में 250 बेड बढ़ाकर दिल्ली सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है, जबकि हर क्षेत्र में इसे बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासकर बसों व सार्वजनिक स्थलों को उपयुक्त रुप से सेनिटाईज किया जाए परंतु जापानी सेनिटाईजर मशीने जिनका अरविन्द जी ने बड़े-बड़े बयान के साथ उदघाटन किया था आज कहीं नजर नही आ रही। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराना बेहद कारगर साबित होगा।
अरविंद सरकार के कोविड के कुप्रबंधन के कारण दिल्ली के लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है और राजधानी दुनिया में सबसे प्रभावित कोविड शहर बन चुका है।- चौ0 अनिल कुमार
- By News IP
- Last Updated On: Nov 17, 2020

Share This Article:
You May Also Like
दिलशाद कॉलोनी RWA की AGM में लेखा-जोखा पेश, खर्चों पर सवाल उठे
Sep 20, 2026
20,Sept.2026: दिलशाद कॉलोनी के RWA कार्यालय में ABDE ब्लॉक RWA की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 का लेखा-जोखा नागरिकों के सामने रखा गया और उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया। RWA अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने बैठक में शामिल नागरिकों का स्वागत किया। महासचिव विनोद नायर ने कॉलोनी के दिवंगत लोगों के […]
दिलशाद कॉलोनी के DDA पार्क में मृत कुत्ता दबाने का मामला, MCD मेंटेनेंस पर उठे सवाल
Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026 : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक स्थित DDA पार्क से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पार्क के रखरखाव और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ए ब्लॉक एग्जिट गेट के सामने बने इस पार्क में एक मृत कुत्ते को जमीन में दबाए जाने की […]
Delhi’s Monsoon Menace: Strategic Solutions Unveiled
Aug 7, 2026
मानसूनी जलभराव की समस्या और दिल्ली के लिए एक रणनीतिक समाधान दिल्ली-एनसीटी में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्याओं पर डॉ. नितिन बस्सी, जो कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) में फेलो हैं, ने महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या […]
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh





























