yandex
newsip
background-0
advertisement-0
background-1
advertisement-1advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

6 उपलब्धियां …..

6 उपलब्धियां …..

आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती है। प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए उन्हें एक कार्यकाल मिला, जिसे अनेकों ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद कियाजाएगा, उनमें से 6 उपलब्धियां ख़ास तौर से उनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व कौशल को दर्शाती हैं।

पहला – उन्होंने सूचना क्रांति की बुनियाद रखी, जिसने भारत को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयरविकास के युग में प्रवेश कराया। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए टेक्नोलॉजी मिशन की शुरुआत की, जिससे अनेक फायदेहुए, उदाहरण के लिए भारत वैक्सीन उत्पादन में दुनिया का अग्रणी देश बना और हम पोलियो से मुक्त हुए।

दूसरा – उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप सेनेतृत्व किया, जो स्वशासन के प्रभावी संस्थाओं के रूप में उभरे। इन संस्थाओं के लिए चुनी गई 14 लाख महिलाएं उनके दृढ़ संकल्प का सम्मान है।

तीसरा – उन्होंने असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति बहाल करने एवं इन्हें विकास के रास्ते पर वापस लाने केलिए कई समझौते किए।

चौथा – उन्होंने 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों कानेटवर्क तैयार किया एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया।

पांचवा – गंगा की सफाई के लिए उन्होंने ‘गंगा कार्य योजना’ तथा बंजर भूमि के वनीकरण के लिए ‘राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड’ की स्थापनाकी। पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने एक व्यापक कानून बनाया। इसके साथ ही, उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, कांग्रेस के घोषणापत्र परउनकी छाप थी, जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया।

छठा – उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की तथा संयुक्त राष्ट्र मेंवैश्विक एवं पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक कार्य योजना प्रस्तुत की।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के इस वीर सपूत को सलाम करती है और अपने आप को उन आदर्शों, सिद्धांतों, मूल्यों और मुद्दों के प्रति समर्पितकरती है, जिनका उन्होंने जीवनपर्यन्त पालन, समर्थन और आचरण किया।

Share This Article:

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India