yandex
newsip
background-0
advertisement-0
background-1
advertisement-1advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

ह्रदय रोग होने पर गरीब परिवारों की अब होगी मुख्यमंत्री राहत कोष से आसानी से मदद :-मनोहर लाल

ह्रदय रोग होने पर गरीब परिवारों की अब होगी मुख्यमंत्री राहत कोष से आसानी से मदद :-मनोहर लाल

चण्डीगढ: मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत प्रदेश के अत्यंत गरीब परिवारों के हृदय रोग जैसी गम्भीर बीमारियों का तुरंत एवं सुगमता से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवारों को जिला स्तर पर हार्ट-अटैक जैसे रोगियों को उपचार के लिए दिक्कतें आने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके निवारण के लिए सरकार पूरी तरह से गम्भीर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिलों में तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में उपायुक्त के अलावा सिविल सर्जन एवं एक अन्य अधिकारी को शामिल किया जाएगा। इस समिति से भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी भी सम्पर्क में रहेंगे, ताकि राज्य के किसी भी व्यक्ति को समय पर सहायता प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान राज का मतलब स्वार्थ, लूटपाट और भ्रष्टाचार हुआ करता था, परंतु हमने राज में इसके मतलब को बदलते हुए सेवा, त्याग और समर्पण को चरितार्थ किया है। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को लेकर हमने सामाजिक व आर्थिक विषमताओं को दूर करने का लक्ष्य रखा है, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सरल, सहज और उत्कृष्ट जीवन उपलब्ध करवाया जा सके। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को हरियाणा रत्न की उपाधि से सम्बोधित किया और उन्हें सम्मान पूवर्क फोटो और पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, सह संयोजक प्रवीन सरदाना, कविन्द्र राणा, रमन सिंह, सोमनाथ सिंह, सुरेश सेनी, विवेक यादव, दलीप अवस्थी, मनोज कुमार सहित बडी संख्या में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Share This Article:

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India