नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की 10वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया। ‘आप’ संयोजक ने कहा कि आम आदमी पार्टी, ‘सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता’ की राजनीति को बदलने आई है। दिल्ली में सरकार चलाने के बाद अब देश भर के लोगों को लगने लगा है कि आम आदमी पार्टी ही एक अकेली उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शहीद-ए- आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. अंबेडकर आम आदमी पार्टी के परम आदर्श हैं और पार्टी इन्हीं के बताए रास्ते पर चलेगी। इनकी तरह कुर्बानी देने और संघर्ष करने के लिए हमारे एक-एक कार्यकर्ता को तैयार रहना है। हमें अपने समाज और देश के लिए खूब काम करना है, लेकिन कभी किसी पद की इच्छा नहीं करनी है। मै नहीं चाहता कि कभी लोग यह कहें कि ‘आप’ भी बीजेपी, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों जैसी हो गई। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस मकसद से हमने पार्टी बनाई है, वह मकसद जरूर पूरा होगा। वहीं, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 70 साल में भी राजनीतिक पार्टियां देश को वहां तक नहीं ले जा पाईं, जितनी हमारे देश में संभावनाएं थीं ?
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा जो काम किए गए, उनमें बहुत सारी ऐसी चीजें थी, जो पहली बार हुईं। जैसे प्लाज्मा थेरेपी दिल्ली में पहली बार इस्तेमाल की गई। दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में आईएलबीएस में खोला गया और फिर दूसरा प्लाज्मा बैंक भी दिल्ली में एलएनजेपी हॉस्पिटल में खोला गया। दिल्ली ने होम आइसोलेशन की तकनीक पूरी दुनिया को दी। कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना की वजह से डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ आदि कोरोना वरियर्स अगर कोई शहीद हुए, तो उनके परिवार को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई। इस तरह से कई सारे प्रयास थे, जो दिल्ली में ‘आप’ की सरकार ने पहली बार किए, जिनकी चारों तरफ सराहना हुई है। हम सब लोगों ने मिलकर कोरोना पर काबू पाया। मैं भगवान से उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में अब कोरोना दोबारा न होती। कहा जा रहा है कि तीसरी लहर भी आने की संभावना है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि तीसरी लहर न आए।आम आदमी पार्टी, ‘सत्ता से पैसा और पैसा से सत्ता’ की राजनीति को बदलने आई है- अरविंद केजरीवाल
- By News IP
- Last Updated On: Sep 11, 2021

Share This Article:
You May Also Like
दिलशाद कॉलोनी RWA की AGM में लेखा-जोखा पेश, खर्चों पर सवाल उठे
Sep 20, 2026
20,Sept.2026: दिलशाद कॉलोनी के RWA कार्यालय में ABDE ब्लॉक RWA की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 का लेखा-जोखा नागरिकों के सामने रखा गया और उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया। RWA अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने बैठक में शामिल नागरिकों का स्वागत किया। महासचिव विनोद नायर ने कॉलोनी के दिवंगत लोगों के […]
दिलशाद कॉलोनी के DDA पार्क में मृत कुत्ता दबाने का मामला, MCD मेंटेनेंस पर उठे सवाल
Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026 : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक स्थित DDA पार्क से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पार्क के रखरखाव और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ए ब्लॉक एग्जिट गेट के सामने बने इस पार्क में एक मृत कुत्ते को जमीन में दबाए जाने की […]
Delhi’s Monsoon Menace: Strategic Solutions Unveiled
Aug 7, 2026
मानसूनी जलभराव की समस्या और दिल्ली के लिए एक रणनीतिक समाधान दिल्ली-एनसीटी में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्याओं पर डॉ. नितिन बस्सी, जो कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) में फेलो हैं, ने महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या […]
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh





























