yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4advertisement-4
background-5
advertisement-5
background-6
advertisement-6
background-7
advertisement-7
background-8
advertisement-8
Indian Administration

Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma

Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma

नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के 32 विद्यालयों में 56 वॉटर कूलर और 56 RO प्यूरीफायर उपलब्ध कराए। इस पहल से हजारों विद्यार्थियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल मिला, जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत हुई।

अब चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में NFL बोर्ड ने और अधिक सराहनीय प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनके तहत: • शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के 10 MCD स्कूलों में 10 वॉटर कूलर और 10 RO वॉटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। • ज़ोन के 10 बड़े पार्कों में कुल 100 बेंच (प्रत्येक पार्क में 10) स्थापित की जाएंगी। • विभिन्न वार्डों के MCD पार्कों में 350 ट्री गार्ड लगाए जाएंगे।

ये प्रयास न केवल स्कूलों और पार्कों जैसी सार्वजनिक जगहों पर सुविधाएं बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी नई गति देंगे। स्वच्छ पेयजल, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और पेड़ों की सुरक्षा के जरिए NFL क्षेत्र के समग्र विकास में मजबूत योगदान दे रहा है।

NFL की यह CSR यात्रा सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। ऐसी पहलें न सिर्फ शाहदरा नॉर्थ ज़ोन को बेहतर बनाएंगी, बल्कि अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

Share This Article:

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India




शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में NFL की CSR पहल का विस्तार, स्कूलों के साथ पार्कों को भी मिलेगा लाभ-अमित शर्मा