नई दिल्ली। एमआईई की तरफ से अपनी तरह के पहले इनीशिएटिव ऑटोमेटिक एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम का उदघाटन पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर के करकमलों से संपन्न हुआ। एमआईई 4 दशक पुराना एक घरेलू ब्रांड है, जो बिजली के साजोसामान के साथ-साथ दूसरे इलेक्ट्रिकल सिस्टम बनाने वाला अग्रणी निर्माता है। एमआईई के पास ऑउटडोर फर्नीचर स्थापित करने तथा मेंटेनेंस से जुड़ी सेवाओं का विशाल अनुभव मौजूद है। कंपनी अपने स्मार्ट लाइटिंग वाले इनीशिएटिव की ही तरह एमआईई एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम को सभी प्रमुख शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है और जल्द ही गुरुग्राम में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। ये विशाल एयर प्यूरीफायर लगभग 12 फुट ऊंचे हैं और 800 वर्ग फुट का क्षेत्र घेरते हैं। ये पूर्ण ऑटोमेटिक मशीनें रोजाना करीब 2 लाख क्यूबिक मीटर शुद्ध हवा प्रदान करने की क्षमता रखती हैं। इसका मतलब यह है कि कवर किए गए क्षेत्र में ये मोटे तौर पर पीएम 2.5 का स्तर 30-40 प्रतिशत तक घटा देती हैं। अपने पैटेंट की प्रक्रिया शुरू करने के साथ यह ऑटोमेटिक एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम पोल्यूशन के बढ़ते खतरे से निपटने की दिशा में एक नायाब खोज है। एयर प्यूरीफिकेशन के साथ-साथ यह सिस्टम अपने खुद के लाइटिंग सिस्टम,पब्लिक डिस्प्ले सिस्टम से लैस है और आईओटी सक्षम है। यह उस स्मॉग टॉवर की तुलना में बेहद मामूली लागत पर बनाया गया है, जिसे खड़ा करने में कई करोड़ रुपए खर्च होते हैं। इसके अलावा इसमें लाइटिंग सिस्टम मौजूद होने से ऑउटडोर वाली जगहों में उजाले का इंतजाम रहेगा और पब्लिक डिस्प्ले सिस्टम से जमा होने वाली राशि इस पूरे सिस्टम को चलाने का खर्च उठाएगी। इसके अतिरिक्त इसमें हुए टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से मशीन को काम के निर्धारित समय पर भेजा जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट-ऐप के जरिए दूर से ही इस पर निगरानी और नियंत्रण भी रखा जा सकता है। इस सिस्टम को कंपनी की राजस्थान और दिल्ली स्थित उत्पादन इकाइयों में किए गए गहन शोध एवं विकास के दम पर भारत में ही बनाया गया है। एमआईई के निदेशक रचित अरोड़ा ने इस लॉन्च के अवसर पर कहा हमारी नेशनल कैपिटल पर छाए घातक पोल्यूशन और धुंध के बादलों को देखते हुए एमआईई ने एयर पोल्यूशन रोकने की तात्कालिक जरूरत पूरी करने का बीड़ा उठाया है। हमारा बुनियादी लक्ष्य इस सिस्टम के दम पर न केवल पोल्यूशन के बढ़ते स्तर पर काबू पाना है बल्कि स्मॉग टॉवर,जो भारी महंगे पड़ते हैं के साथ जुड़ी 3 प्रमुख चुनौतियों का सामना करना भी है। ये चुनौतियां हैं।
भाजपा सांसद ने ऑटोमेटिक एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लांच किया
- By News IP
- Last Updated On: Nov 12, 2020

Share This Article:
You May Also Like
दिलशाद कॉलोनी RWA की AGM में लेखा-जोखा पेश, खर्चों पर सवाल उठे
Sep 20, 2026
20,Sept.2026: दिलशाद कॉलोनी के RWA कार्यालय में ABDE ब्लॉक RWA की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 का लेखा-जोखा नागरिकों के सामने रखा गया और उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया। RWA अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने बैठक में शामिल नागरिकों का स्वागत किया। महासचिव विनोद नायर ने कॉलोनी के दिवंगत लोगों के […]
दिलशाद कॉलोनी के DDA पार्क में मृत कुत्ता दबाने का मामला, MCD मेंटेनेंस पर उठे सवाल
Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026 : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक स्थित DDA पार्क से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पार्क के रखरखाव और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ए ब्लॉक एग्जिट गेट के सामने बने इस पार्क में एक मृत कुत्ते को जमीन में दबाए जाने की […]
Delhi’s Monsoon Menace: Strategic Solutions Unveiled
Aug 7, 2026
मानसूनी जलभराव की समस्या और दिल्ली के लिए एक रणनीतिक समाधान दिल्ली-एनसीटी में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्याओं पर डॉ. नितिन बस्सी, जो कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) में फेलो हैं, ने महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या […]
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
Shalini Verma Appointed as BPCL Chief Vigilance Officer

Sh. Ajay Verma Assumes Charge as Executive Director (Projects) at THDC India Limited

GAIL Appoints Rajeev Kumar as Government Nominee Director

ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension































