(ज स ह) हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लगभग 500 खरीद केंद्रों पर फसल की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। इस बार लगभग 80 लाख मीट्रिक टन गेंहू आने का अनुमान है। किसान जब अपनी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्र या मंडी में लेकर आएगा तो उसे जे फार्म मिलेगा, और 40 घंटे के अंदर किसान को उसकी फसल की कीमत की अदायगी हो जाएगी। यदि 72 घंटे में किसान को अदायगी नहीं हुई तो सरकार उस राशि पर 9 प्रतिशत ब्याज देगी। दुष्यंत चौटाला गुरूग्राम जिला के गांव बंधवाड़ी के पास नवनिर्मित फलाईओवर का उद्घाटन करने उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। हिसार दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतंत्र में सबका अधिकार है। हमारा लक्ष्य है कि किसान को उसकी फसल का उचित दाम तय समय पर दिया जाए और वह राशि सीधे उसके खाते में पहुंचे। इस बार 6 फसल एमएसपी अर्थात् न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। इस प्रकार के एक-एक कदम किसान को मजबूती देंगे। किसानों को गेहूं और सरसों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खरीद के व्यापक प्रबंध किए हैं। पहली बार सरकारी खरीद ऐजेंसियों ने 1 अप्रैल से गेहूं और सरसों की खरीद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सरसों का ओपन मार्केट में किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है जोकि 5200 रुपये से लेकर 5400 रुपये प्रति क्विंटल बताया जा रहा है। सरकार का मकसद है कि इस महामारी के दौर में किसान को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए मंडियों में खरीद की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं खरीद कार्य पर रिपोर्ट ले रहे थे। इस दौरान केवल पलवल में थोड़ी परेशनी हुई थी, जिस पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। किसानों की फसल की सरकारी खरीद में किसी प्रकार की कोताही पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जो भी पंजीकृत किसान हैं, उन्हें जिस दिन मंडी या खरीद केंद्र में फसल बिक्री के लिए बुलाया जाए तो उसकी फसल तुरंत खरीदी जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह विकल्प भी दे रखा है कि 50 प्रतिशत किसानों को सरकार बुलाएगी और 20 प्रतिशत किसान, जिनकी फसल पक चुकी है तथा वे चाहते हैं कि सरकार उनकी फसल पहले खरीदे, वे अपने आपको रजिस्टर करवा सकते हैं, उनको भी टोकन दिया जाएगा। इसके अलावा, 30 प्रतिशत किसान बुलाने का अधिकार आढ़तियों को भी दिया गया है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतंत्र में सबका अधिकार है-दुष्यंत चौटाला
- By News IP
- Last Updated On: Apr 3, 2021

Share This Article:
You May Also Like
BPCL Boosts Haryana’s TB Fight with Advanced Tech
May 30, 2026
Mumbai, May 30, 2026: In a significant boost to the “TB Mukt Bharat Abhiyaan,” Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL), recognized as a Fortune Global 500 entity and a Maharatna PSU, has committed to deploying 150 TrueNat Molecular Diagnostic Quattro Machines across Haryana. This initiative, a part of the state government’s ambitious plan to eradicate Tuberculosis […]
हरियाणा राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष: विद्या और राजनीति के संगम का प्रतीक
Jul 21, 2025
हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने सोमवार को राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। समारोह में पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। प्रो. अशीम कुमार घोष एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जिन्होंने कोलकाता के एक प्रसिद्ध […]
हरियाणा सरकार ने चार मंत्रियों के सचिवों को वरिष्ठ सचिव के पद पर दी पदोन्नति
Jun 20, 2025
चंडीगढ़, 20 जून 2025: हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार मंत्रियों के सचिवों को वरिष्ठ सचिव (एचएसएस ग्रुप-ए) के पद पर पदोन्नति दी है। यह निर्णय अस्थायी आधार पर लिया गया है और पदोन्नत अधिकारियों को नए दायित्वों के साथ प्रशासनिक कार्यों […]
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पावर हाउस होंगे स्थापित: विज
Dec 10, 2024
चंडीगढ़, हरियाणा के बिजली मंत्री श्री अनिल विज ने आज बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पावर हाउस की स्थापना, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री विज ने पायलट योजना के रूप […]
हरियाणा राजभवन में हरियाली तीज का जश्न
Aug 7, 2024
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाली तीज के अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया,इस अवसर पर कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर भाव-विभोर कर दिया। हरियाणा का लोक नृत्य पनिहारी, राजस्थान का लोक नृत्य भव्वई, हिमाचल का लोक नृत्य नाटी, उत्तर प्रदेश के बरसाने का नृत्य मयूर, पंजाब का जिंदुआ […]
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता – अनुराग अग्रवाल
Apr 21, 2024
चंडीगढ़, 21 अप्रैल – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अनुराग अग्रवाल, जो चुनावों के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर, राज्य में भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh
































