दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मद्देनजर चार्जिंग और बैट्री स्वैपिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए ईईएसएल की सहायक कंपनी सीईएसएल के साथ आज समझौता किया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी भूमि पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ यह समझौता किया। इस समझौते पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की उपस्थिति में डीटीसी के प्रबंध निदेशक विजय कुमार बिधूड़ी और सीईएसएल के अध्यक्ष सौरभ कुमार ने हस्ताक्षर किए। कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल), एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की एक सहायक कंपनी है, जो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का एक संयुक्त उद्यम है। हस्ताक्षर किए गए एमओयू के अनुसार, ईईएसएल ने अपने सहायक संगठन सीईएसएल के माध्यम से डीटीसी द्वारा आवंटित स्थानों पर अपनी लागत और खर्च पर चार्जिंग इकाइयों और संबंधित बुनियादी ढांचे की खरीद, स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए सहमति व्यक्त की है। स्थान के उपयोग के लिए शुल्क का भुगतान सीईएसएल द्वारा 1 रुपए प्रति किलोवाट प्रति घंटे की दर से डीटीसी को मासिक आधार पर किया जाएगा। यदि छूटग्राही द्वारा आवश्यक स्थान 3 ईसीएस (समतुल्य कार स्थान) से अधिक है तो 2000 रूपये प्रति ईसीएस प्रति माह अतिरिक्त देना होगा । प्रारंभ में, इस अनुबंध की अवधि 10 वर्ष है। नियम और शर्तों के अनुसार, सीईएसएल तुरंत काम शुरू करेगा और अगले 4 महीनों में सभी स्टेशनों की स्थापना को पूरा करने का प्रयास करेगा। डीटीसी और ईईएसएल द्वारा संयुक्त रूप से स्थान मूल्यांकन सर्वेक्षण के बाद, द्वारका सेक्टर -8, द्वारका सेक्टर 2 डिपो, महरौली टर्मिनल, नेहरू प्लेस टर्मिनल, ओखला सीडब्ल्यू- II, सुखदेव विहार डिपो और कालकाजी डिपो पर सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित की जा रही है। इन 7 स्थानों में से प्रत्येक में कुल 6 चार्जिंग पॉइंट होंगे, जिनमें तीन दुपहिया एवं तिपहिया वाहनों के लिए होंगे और 3 अन्य पॉइंट फोर व्हीलर्स के लिए होंगे। एक बार इनस्टॉल होने के बाद ये लोकेशन अपनी रियल टाइम स्थिति और चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता के साथ दिल्ली सरकार के वन दिल्ली ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से सीईएसएल कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करेगा और जहां भी संभव होगा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना के साथ सोलर रूफटॉप और बैटरी स्टोरेज सिस्टम (बीएसएस) को एकीकृत करेगा, ताकि चार्जिंग स्टेशनों को बिजली देने के लिए रिन्यूएबल ऊर्जा का उपयोग किया जा सके। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली देश में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रिम भूमिका निभा रही है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सीईएसएल के साथ इस साझेदारी से सरकार डीटीसी की भूमि और डिपो का उपयोग दिल्ली में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ईवी इकोसिस्टम को बढ़ाने और सुधारने के लिए रही है। हम कार्बन फुटप्रिंट को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए इन चार्जिंग स्टेशनों को बिजली देने के लिए विभिन्न गैर-प्रदूषणकारी साधनों के इस्तेमाल में भी लगें हैं।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मद्देनजर चार्जिंग और बैट्री स्वैपिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए सीईएसएल के साथ किया समझौता
- By News IP
- Last Updated On: Sep 7, 2021

Share This Article:
You May Also Like
Dirty Water & Parking Woes Dominate
Jun 6, 2026
दिलशाद कालोनी ABDE ब्लॉक में प्रशासन और RWA की पहल पर हुई जनसुनवाई में स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम श्रीमती रीता कौशिक ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन जो सामने आया वो बेहद गंभीर था। 💧 सबसे बड़ा मुद्दा – जहरीला पानी! कालोनी में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई ऐसा गंदा और बदबूदार पानी […]
Dilshad’s ABDE Block: A Crucial Police-Resident Dialogue
Jun 4, 2026
दिलशाद कॉलोनी: दिलशाद कॉलोनी के ABDE ब्लॉक में स्थानीय निवासियों और पुलिस अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी की सुरक्षा, नशे की समस्या, पार्कों में असामाजिक गतिविधियां और अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान निवासियों ने कहा कि पुलिस पूरे देश में लॉ एंड […]
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर
Mar 9, 2026
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर प्रोबासी संगठन के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च 2026 को, सुबह 9 बजे से, दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी/सीमापुरी स्थित समुदाय भवन में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे: रक्तदान शिविर […]
गांधी जयंती पर दिलशाद कॉलोनी में स्वच्छ भारत अभियान
Oct 2, 2025
दिल्ली, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर शाहदरा स्थित दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक में दिल्ली मूवमेंट (एनजीओ) और RWA के अथक प्रयासों से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में सफाई की गई और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। RWA […]
दुकानें ध्वस्त, नागरिक पीड़ित; RWA और MCD पर सवाल.
Oct 2, 2025
शाहदरा : दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक में पिछले दिनों B ब्लॉक की ध्वस्त की गई दुकानों पर एक पीड़ित नागरिक ने पत्रकार से अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उसकी आँखें बात करते करते रुदाली हो जाती है जब वो अपनी व्यथा सुनाता है , आँखों से नीर का विस्तारण करते हुए पीड़ित का गला भर […]
ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर
Sep 26, 2025
शाहदरा दिल्ली : दिलशाद कॉलोनी की रहने दो वेलफेयर एसोसिएशन में कुछ ऐसे पद अधिकारी चुन कर आ गए हैं जिनका कुछ आउट पुट दिखाई नहीं देता , उनका काम सिर्फ और सिर्फ बिसलेरी की बोतल का पानी पीना , ऐसी चलाना , सलाह देना है । अगर उनके मुताबिक़ समाचार का आंकलन हो या […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
Indraprastha Gas Welcomes MD Kumar Shanker

Ashu Shinghal begins as CEO of GAIL Gas Limited, bringing extensive experience from the hydrocarbon sector

Anurag Kapil Appointed as NMDC’s New Director of Finance

Subhankar Sen Appointed Interim HR Director at BPCL and Chairman of IGL

Krishna Kumar Thakur Appointed as New Director (Personnel) at NMDC






























