दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री श्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी इलाके में डीडीए की जमीन पर हुए अतिक्रमण और अवैध कब्जे को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ अपनी विधानसभा का दौरा किया. सीमापुरी विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहां की उनकी विधानसभा में डीडीए की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा होता जा रहा है और इस मामले में कई बार उन्हें लिखा भी गया है. सुंदर नगरी के एफ वन ब्लॉक और ओ ब्लॉक की डीडीए जमीन का मुआयना करते हुए मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सभी अतिक्रमण और अवैध कब्जे को जल्द हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने डीडीए अधिकारियों से कहा कि वह पुराने अतिक्रमण को यदि तुरंत ना हटा सकें तो बाकी जमीन को बचाने के प्रयास करें। सीमापुरी विधायक और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को अपनी विधानसभा में डीडीए अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। 17 मार्च को इस बाबत सचिवालय में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें डीडीए एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए मौके पर जाकर मुआयना किया जाए और अवैध कब्जे का स्थाई समाधान निकाला जाए। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सुंदर नगरी एफ वन ब्लॉक की डीडीए जमीन के संबंध में बताया कि उन्होंने कई बार डीडीए को लिखा है कि यहां एक मल्टीस्टोरी बरात घर बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा होता जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी जमीन को बचाने के लिए कुछ नहीं करेंगे तो धीरे-धीरे यह पूरी जमीन कब्जा हो जाएगी। सीमापुरी विधायक ने कहा कि यदि यहां सामुदायिक भवन बन जाता है तो वह स्थानीय लोगों के तो काम आएगा ही साथ ही डीडीए के लिए भी आय का स्रोत बन जाएगा और अतिक्रमण की समस्या पर स्थाई लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन को बचाने के लिए डीडीए को जल्द व्यापक प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने नवनिर्मित सरकारी स्कूल की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि इस जमीन पर भी लंबे समय से अतिक्रमण और अवैध कब्जा था लेकिन पीडब्ल्यूडी, दिल्ली पुलिस, शिक्षा एवं राजस्व विभाग के समन्वित प्रयासों की वजह से आज यहां शानदार स्कूल तैयार हो चुका है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सुंदर नगरी की सड़कों पर अवैध रूप से कट रहे वाहनों की वजह से हो रहे अतिक्रमण का भी स्थाई समाधान निकालना होगा। सुंदर नगरी ओ-ब्लॉक स्थित ईदगाह के नाम से मशहूर डीडीए की ज़मीन पहुंच कर राजेंद्र पाल गौतम ने अधिकारियों को बताया कि यह जमीन खाली है और ग्रीन बेल्ट से बाहर है ऐसे में यहां मोहल्ला क्लीनिक बनवाए जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि डीडीए जमीन को ऑक्शन के जरिए बेचना चाहता है तो स्थानीय संस्थाएं इसकी बिड लगाने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के बॉर्डर से सटी इस जमीन में उत्तर प्रदेश का नालों का गन्दा पानी भर जाता है। खाली पड़ी इस जमीन को विकसित करने का हम 6 साल से प्रयास कर रहे हैं क्योंकि इस जमीन में गंदा पानी भरने से मच्छर पैदा होते हैं जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डीडीए इस निर्माण को नहीं करवाना चाहता तो एनओसी देकर सरकार को सौंप दें और हम विधायक निधि से इसमें जन उपयोगी प्रोजेक्ट का निर्माण करवा देंगे। इसके अलावा सुंदर नगरी में फुटपाथ के सहारे विकसित ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से वाहनों को काटकर स्क्रैप का काम करने वालों पर एनजीटी के प्रावधानों के तहत चालान करने के निर्देश दिए। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट किया कि नगर निगम, डीडीए या पीडब्ल्यूडी की किसी भी जमीन पर किसी भी प्रकार का स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे किसी भी अतिक्रमण के लिए संबंधित डीएम को कार्यवाही के लिए आदेशित किया जाए।
डीडीए की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा होता जा रहा है-राजेंद्र पाल गौतम
- By News IP
- Last Updated On: Mar 19, 2021

Share This Article:
You May Also Like
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Dirty Water & Parking Woes Dominate
Jun 6, 2026
दिलशाद कालोनी ABDE ब्लॉक में प्रशासन और RWA की पहल पर हुई जनसुनवाई में स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम श्रीमती रीता कौशिक ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन जो सामने आया वो बेहद गंभीर था। 💧 सबसे बड़ा मुद्दा – जहरीला पानी! कालोनी में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई ऐसा गंदा और बदबूदार पानी […]
Dilshad’s ABDE Block: A Crucial Police-Resident Dialogue
Jun 4, 2026
दिलशाद कॉलोनी: दिलशाद कॉलोनी के ABDE ब्लॉक में स्थानीय निवासियों और पुलिस अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी की सुरक्षा, नशे की समस्या, पार्कों में असामाजिक गतिविधियां और अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान निवासियों ने कहा कि पुलिस पूरे देश में लॉ एंड […]
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर
Mar 9, 2026
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर प्रोबासी संगठन के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च 2026 को, सुबह 9 बजे से, दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी/सीमापुरी स्थित समुदाय भवन में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे: रक्तदान शिविर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter

GAIL Boosts Leadership with S.K. Sinha as Finance Head

Gupta’s Appointment Marks New Phase for EIL

Indraprastha Gas Welcomes MD Kumar Shanker


































