नई दिल्ली , दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नगर कीर्तन में मूर्तियों की झांकी निकालने पर जागो- जग आसरा गुरु ओट(जत्थेदार संतोख सिंह) पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब तुरंत कमेटी प्रबंधकों को प्रबंध से बेदखल करने का आदेश दें, नहीं तो मर्यादा से अनजान यह प्रबंधक तो भाई लक्खी शाह वणजारा हाॅल में “नानकलीला” भी करवा देंगे। क्योंकि गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में गुरु नानक देव जी की काल्पनिक मूर्ति लगाकर एक तरह से गुरु ग्रंथ साहिब को कमतर या छोटा समझने की बड़ी गलती सीधे तौर पर शब्द गुरु की बेअदबी है। जीके ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के नाम पर संगतों से करोड़ों रुपये का सोना व नगदी बटोरने के बाद अब कमेटी ने स्थानीय नगर कीर्तन के नाम पर संगतों की भावनाओं से ठगी मारी है। गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों का गुरबाणी के माध्यम से भावपूर्ण व सादगी से प्रचार करने की बजाए कमेटी ने एक बार फिर तड़क-भड़क की गुरमत विरोधी शार्टकट थ्योरी अपना कर अपनी धार्मिक अशिक्षा को जगजाहिर किया है। जीके ने कहा कि मैं 1963 से एक विधार्थी,बालक,युवा व आयोजक के रूप में इस नगर कीर्तन से जुड़ा हुआ हूँ। पर पहली बार मैंने नगर कीर्तन में मूर्तियों के जरिए “नानकलीला” की पेशकारी देखी है। जो कि सिख रहत मर्यादा तथा श्री अकाल तख्त साहिब से जारी हुक्मों को सीधी चुनौती है।जीके ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को इस भयंकर गलती के लिए प्रबंधकों को दंड स्वरूप प्रबंध से हटाने की अपील की है। जीके ने जत्थेदार को हर बार की तरह इस बार दोषी प्रबंधकों को सुलभ राह उपलब्ध न करवाने की विनती करते हुए कहा कि यदि इस बार आपने गंभीर नोटिस लेकर कार्यवाही नहीं की तो यह अगली बार गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के भाई लक्खी शाह वणजारा हाॅल में “नानकलीला” भी करवा देंगे। क्योंकि मर्यादा से अनजान कमेटी प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व सिख परंपरा अनुसार मनाने की बजाए विधायक बनने के लिए मर्यादा पलटने की जल्दबाजी व मजबूरी में लीन दिखना चाहते है। यहाँ बता दें कि जीके के नेतृत्व में आज जीके पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों ने भी नगर कीर्तन में हाजरी भरी थी।
बेअदबी के दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें जत्थेदार : जीके
- By News IP
- Last Updated On: Nov 11, 2019

Share This Article:
You May Also Like
आदिवासी योजनाओं के दोहरे लाभ पर राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा
Oct 2, 2026
आदिवासी कल्याण योजनाओं के लाभों में संभावित कटौती का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पात्र लोगों को अलग-अलग योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के भुगतान का उल्लेख करते हुए सरकारी सहायता के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति को […]
भाजपा ने 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की
Sep 24, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से 24 संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ये नियुक्तियां कीं और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]
Delhi’s Future Unveiled: Population to Hit 30 Million by 2047
Aug 20, 2026
नई दिल्ली: दिल्ली की भविष्य की दिशा निर्धारित करते हुए, दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण नेशनल मीडिया सेंटर नई दिल्ली में किया गया। इस योजना की प्रस्तुति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विशेष भूमिका निभाई। दिल्ली, जिसकी स्थापना 736 ईस्वी में हुई थी और जो कभी इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी, […]
Yogi Adityanath to Inaugurate IBET Expo 2026
Jul 31, 2026
Sanjay Ganjoo, Director General of the Indian Federation of Green Energy (IFGE), recently announced that Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath will officially open the India Bioenergy & Tech Expo 2026. Scheduled to take place from August 11 to 13 at the India Expo Centre & Mart in Greater Noida, this event marks a significant […]
Goa’s Innovative Approach to Sustainable Development Showcased at National Level: Embracing Development While Preserving Heritage
Jul 28, 2026
Goa’s Innovative Approach to Sustainable Development Showcased at National Level: Embracing Development While Preserving HeritageNew Delhi, July 28, 2026: Goa is set to present its pioneering sustainable architecture strategy at the upcoming National Conference on Goan Architecture & Sustainability in New Delhi, scheduled for July 31. This initiative, spearheaded by Goa’s Chief Minister Dr. Pramod […]
Prabhakar Singh Awarded Prestigious Atal Tiranga Samman 2025
Dec 30, 2025
Prabhakar Singh Awarded Atal Tiranga Samman 2025 In a solemn gathering held on December 26, 2025, at the NDMC Convention Center in New Delhi, Shri Prabhakar Singh, the former Director General of the Central Public Works Department (CPWD), was honored with the prestigious Atal Tiranga Samman. This recognition was part of a larger event celebrating […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh






























