राजस्थान : कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश व षंडयंत्र का चेहरा आए दिन बेनकाब हो रहा है। भाजपाई साजिश की परतें दिन प्रतिदिन खुल रही हैं। विधायकों की निष्ठा खरीदने और प्रजातंत्र को धूमिल करने का कुकृत्य एक राजनैतिक कलंक के तौर पर षडयंत्रकारियों के माथे पर लिखा साफ नज़र आ रहा है। राजस्थान की 8 करोड़ जनता इस साजिश को कभी माफ नहीं करेगी।जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायकों को भाजपा की हरियाणा सरकार की मेहमाननवाज़ी में मानेसर, गुड़गांवा के होटल व रिसॉर्ट में रखा गया, यह अपने आप में भाजपाई सांठगांठ को साबित करता है। हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा राजस्थान कांग्रेस विधायकों को अप्रत्याशित सुरक्षा घेरे में रखना इस बात का प्रमाण है कि साजिश के असली सरदार भाजपाई हैं। यही नहीं 17 तारीख को संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा की हरियाणा सरकार ने पुलिस लगाकर जिस तरीके से ‘राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप’ को श्री भंवर लाल शर्मा, विधायक व श्री विश्वेंदर सिंह, विधायक का वॉईस सैंपल लेने तथा जाँच करने से रोका, यह अपने आप में इस मिलीभगत का जीता जागता सबूत है। और हद तो तब हो गई जब भाजपा की हरियाणा सरकार चोर दरवाजे से कांग्रेस के विधायकों को भगा ले गई ताकि जाँच न हो सके। अब सीधे सीधे खबर आ रही है कि कांग्रेस के विधायकों को श्री अमित शाह द्वारा संचालित दिल्ली पुलिस अलग-अलग 5 सितारा होटल में दिल्ली में रखे है और राजस्थान पुलिस की जाँच को बाधित करते हुए उनकी जगह बार बार बदली जा रही है। कभी खबर आती है कि कांग्रेस विधायकों को भाजपा शासित कर्नाटक ले जाया जाएगा या भाजपा शासित मध्यप्रदेश। यह अपने आप में भाजपाई सांठगांठ, साजिश व षडयंत्र का पुख्ता प्रमाण है। अब एंटी करप्शन ब्यूरो की एफआईआर में (संलग्नक A1) साफ तौर से भ्रष्टाचार निरोधक कानून में श्री गजेंद्र सिंह, श्री भंवर लाल शर्मा व अन्य के खिलाफ नामित कर जाँच शुरू कर दी गई है। हमारे प्रश्नः- 1. जब श्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री द्वारा यह कहा गया कि तथाकथित ऑडियो टेप में आवाज उनकी नहीं। तो फिर श्री गजेंद्र सिंह शेखावत सामने आकर अपना वॉईस सैंपल देने से इंकार क्यों कर रहे हैं? ऐसे में भ्रष्टाचार निरोधक कानून में मामला दर्ज होने के बाद, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अपने पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा? क्या यह प्रधानमंत्री का राजधर्म नहीं कि जाँच पूरी होने तक श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पदमुक्त करें, ताकि वो जाँच पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभाव न डाल पाएं? 2. भाजपा की हरियाणा और दिल्ली की पुलिस, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्री भंवर लाल शर्मा व श्री विश्वेंदर सिंह के वॉईस सैंपल लेने से क्यों रोक रही है? अगर ये तीनों दोषी नहीं, तो सामने आकर वॉईस सैंपल देने में क्या खतरा है? 3. क्या केंद्रीय भाजपा सरकार सीबीआई की धमकी इसलिए दे रही है कि विधायक खरीद घोटाले के तार में अन्य कई आला पदों पर बैठे केंद्र सरकार के लोग शामिल हैं व निष्पक्ष जाँच उनका चेहरा बेनकाब कर देगी? 4. क्या देश को विश्वास में नहीं लेना चाहिए कि काला धन कहां से आ रहा है, यह काला धन कौन मुहैया करवा रहा है, हवाला से कैसे ट्रांसफर किया जा रहा है, किस किस को दिया जा रहा है? क्या राजस्थान सरकार गिराने के इस काला धन आदान प्रदान में लोगों का चेहरा बेनकाब नहीं होना चाहिए? 5. अगर भाजपा की कोई भूमिका नहीं, तो केंद्र सरकार से लेकर हरियाणा सरकार, इंकम टैक्स, ईडी, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस कांग्रेस विधायकों को विशेष सुरक्षा चक्र देने तथा राजस्थान पुलिस की जाँच से अलग रखने को इतनी मशक्कत क्यों कर रहे हैं?
राजस्थान सरकार गिराने की साजिश के असली सरदार भाजपाई हैं-कांग्रेस
- By News IP
- Last Updated On: Jul 19, 2020

Share This Article:
You May Also Like
दिलशाद कॉलोनी RWA की AGM में लेखा-जोखा पेश, खर्चों पर सवाल उठे
Sep 20, 2026
20,Sept.2026: दिलशाद कॉलोनी के RWA कार्यालय में ABDE ब्लॉक RWA की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 का लेखा-जोखा नागरिकों के सामने रखा गया और उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया। RWA अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने बैठक में शामिल नागरिकों का स्वागत किया। महासचिव विनोद नायर ने कॉलोनी के दिवंगत लोगों के […]
दिलशाद कॉलोनी के DDA पार्क में मृत कुत्ता दबाने का मामला, MCD मेंटेनेंस पर उठे सवाल
Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026 : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक स्थित DDA पार्क से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पार्क के रखरखाव और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ए ब्लॉक एग्जिट गेट के सामने बने इस पार्क में एक मृत कुत्ते को जमीन में दबाए जाने की […]
Delhi’s Monsoon Menace: Strategic Solutions Unveiled
Aug 7, 2026
मानसूनी जलभराव की समस्या और दिल्ली के लिए एक रणनीतिक समाधान दिल्ली-एनसीटी में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्याओं पर डॉ. नितिन बस्सी, जो कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) में फेलो हैं, ने महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या […]
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh





























