केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों को बेहतर आवागमन प्रदान करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए मंगलवार को कॉरिडोर डेवलपमेंट और फ्लाईओवर निर्माण योजना के तहत 724.36 करोड़ रुपये की लागत के 2 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें 352.32 करोड़ रूपये लागत से पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच कॉरिडोर डेवलपमेंट व स्ट्रीट नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट व 372.04 करोड़ रूपये लागत के आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक फ्लाईओवर निर्माण की परियोजना शामिल है| उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिए गए| इन फ्लाईओवर व कोरिडोर के निर्माण के बाद रोजाना यहां से गुजरने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा और उनका समय बचेगा| इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन जगहों पर ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने व वर्तमान सड़क की क्षमता को बढ़ाने में ये प्रोजेक्ट काफी मददगार साबित होंगे और गेम चेंजर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है| हमारा फोकस दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ कम करना, उन्हें बेहतर बनाना और लोगों को सड़कों के इस्तेमाल का बेहतर अनुभव प्रदान करना है| पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच का ये कॉरिडोर रिंग रोड का हिस्सा है और यहां ट्रैफिक का लोड काफी ज्यादा है, क्योंकि यहां रोहतक रोड (एनएच -10) का उपयोग करके हरियाणा का ट्रैफिक आता है| साथ ही ये उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली, गुडगाँव व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है| यहां मौजूद वन- वे फ्लाईओवर और कम क्षमता वाले चौराहों वर्तमान के ट्रैफिक लोड के लिए पर्याप्त नहीं है जिससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। इस कोरिडोर के निर्माण से मौजूदा रोड का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा और इससे रोजाना दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा| *पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच कॉरिडोर डेवलपमेंट व स्ट्रीट नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के मुख्य बिंदु* – ईएसआई हॉस्पिटल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक 6 लेन के एलिवेटेड कोरिडोर का निर्माण – पंजाबी बाग क्लब रोड पर मौजूदा 2 लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर वहां 6 लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण – मोती नगर के मौजूदा 2 लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर वहां 6 लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण -ईएसआई हॉस्पिटल के पास मौजूदा सब-वे रैंप को कैरिज-वे के दोनों ओर सर्विस रोड की ओर स्थानांतरित करना -इसके अतिरिक्त आरसीसी ड्रेन, फूटपाथ, मौजूदा रोड का सुदृढ़ीकरण व आर्ट-वर्क आदि का कार्य आनंद विहार में अंतरराज्यीय बस अड्डा व रेलवे स्टेशन ट्रांसपोर्ट हब है| साथ ही ये रोड उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने का भी मुख्य मार्ग है| इस कारण मौजूदा रोड पर यातायात का भार काफी बढ़ गया है| इसे देखते हुए नए फ्लाईओवर के निर्माण से यहां यातायात सुगम हो जाएगा| *आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर* -372 करोड़ की लागत से 6 लेन के फ्लाईओवर का निर्माण -आसपास के इलाकों के लोगों को फ्लाईओवर से सीधी कनेक्टिविटी मिले इसके लिए 2 अप-डाउन रैंप का निर्माण -फ्लाईओवर के साथ ही साइकिल लेन व मल्टी-यूटिलिटी जोन आदि का भी किया जाएगा निर्माण -फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा 2 रेडलाइट से निजात
दिल्ली सरकार पंजाबी बाग़ और मोती नगर में बनाएगी छह लेन के दो फ्लाईओवर, रोजाना दिल्ली- एनसीआर के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
- By News IP
- Last Updated On: May 10, 2022

Share This Article:
You May Also Like
दिलशाद कॉलोनी RWA की AGM में लेखा-जोखा पेश, खर्चों पर सवाल उठे
Sep 20, 2026
20,Sept.2026: दिलशाद कॉलोनी के RWA कार्यालय में ABDE ब्लॉक RWA की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 2024-25 का लेखा-जोखा नागरिकों के सामने रखा गया और उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया। RWA अध्यक्ष आर.के. शर्मा ने बैठक में शामिल नागरिकों का स्वागत किया। महासचिव विनोद नायर ने कॉलोनी के दिवंगत लोगों के […]
दिलशाद कॉलोनी के DDA पार्क में मृत कुत्ता दबाने का मामला, MCD मेंटेनेंस पर उठे सवाल
Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026 : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी ABDE ब्लॉक स्थित DDA पार्क से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पार्क के रखरखाव और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ए ब्लॉक एग्जिट गेट के सामने बने इस पार्क में एक मृत कुत्ते को जमीन में दबाए जाने की […]
Delhi’s Monsoon Menace: Strategic Solutions Unveiled
Aug 7, 2026
मानसूनी जलभराव की समस्या और दिल्ली के लिए एक रणनीतिक समाधान दिल्ली-एनसीटी में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्याओं पर डॉ. नितिन बस्सी, जो कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) में फेलो हैं, ने महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की समस्या […]
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh





























