yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी सामग्री हेतु  25 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की- डा0 धन सिंह रावत

कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी सामग्री हेतु  25 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की- डा0 धन सिंह रावत

(चमोली सू-) डा0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज न्यास निधि की बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला न्यास निधि से कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी सामग्री हेतु 25 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की। खनिज अधिकारी दिनेश कुमार ने खनिज न्यास निधि की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में इस निधि में 1.49 करोड़ की धनराशि जमा है।

प्रभारी मंत्री ने कोविड 19 वायरस को लेकर मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने होम क्वारेंटीन लोगों के स्वास्थ्य जाॅच के लिए जिले में सभी आशा वर्कर को शीघ्र इंफ्रारेड गन मीटर उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए बजट की कोई कमी नही है। कोविड 19 की रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक हो उसके लिए सरकार पर्याप्त बजट दे रही है। कहा कि विगत कुछ दिनों में बडी संख्या में प्रवासी गांव लौटे है। इसलिए सभी गांवों में फिर से एक बार सेनेटाइज्ड किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक गांव में डिसिन्फेक्टेंट दवाओं के छिडकाव, स्प्रे मशीन खरीदने एवं कोविड संक्रमण के लिए जरूरी उपायों हेतु ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एडवांस में 5 हजार की धनराशि आवंटित करने को कहा। सामान्य मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी संचालन हेतु शीघ्र व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। होटल व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए प्रभारी मंत्री ने जिले में अब बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों को होटल में ही ठहराने तथा होटल संचालकों को इसका भुगतान भी करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड लौटे सभी प्रवासियों को भी सरकार ने रसद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने संबधित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारियों के माध्यम से प्रवासियों का सत्यापन कराने को कहा। ताकि सभी प्रवासियों को राशन वितरण किया जा सके।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बैठक में प्रभारी मंत्री को कोविड 19 वायरस की रोकथाम के लिए जिले में संचालित विभिन्न कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कोविड की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों को 14वें वित्त से धनराशि व्यय करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावा मुख्य मंत्री राहत कोष से भी ग्राम प्रधानों को शीघ्र ही धनराशि आवंटित की जा रही है। सामान्य मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल के निकट सीतापुर आई हास्पिटल को ओपीडी संचालन हेतु चिन्हित किया गया है और शीघ्र ही यहाॅ पर ओपीडी का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में आवंटित धनराशि व्यय के संबध में भी प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।

बैठक में ब्रदीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट आदि सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया आदि उपस्थित थे।

Share This Article:

This post is sponsored by Indian CPSEs and co sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.