नई दिल्ली, देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार चौधरी को लोदी रोड स्थित सेल के निगमित कार्यालय में आयोजित राजभाषा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के दौरान राजभाषा के बड़े पैमाने पर प्रचार – प्रसार के लिए ‘राजभाषा उन्नायक सम्मान ‘ से विभूषित किया गया। सेल अध्यक्ष ने यह सम्मान भारत सरकार के सचिव (राजभाषा), गृह मंत्रालय, डॉ सुमीत जैरथ, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता थे, से ग्रहण किया, जिसमे उन्हें एक शील्ड और एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस्पात सचिव श्री पी के त्रिपाठी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सेल के निदेशक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सेल के अन्य संयंत्रों और यूनिटों ने भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता रही। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए श्री अनिल कुमार चौधरी ने पूरे सेल परिवार को राजभाषा का उपयोग बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “देश की सर्वाधिक इस्पात उत्पादन करने वाली कंपनी सेल ने हमेशा हिंदी के प्रचार – प्रसार को बढ़ावा दिया है और साथ ही हमारी कंपनी राजभाषा के उत्थान में अपने दायित्व को समझती है। राजभाषा के प्रगामी इस्तेमाल की सुविधा को बढ़ाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। सेल लगातार विभिन्न प्रकार की हिंदी कार्यशालाओं और संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिससे सेल कर्मियों द्वारा हिंदी के प्रयोग को विस्तारित किया जा सके।” डॉ सुमीत जैरथ, भारत सरकार के सचिव (राजभाषा), गृह मंत्रालय ने श्री चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘’सेल कई तरह के आयोजनों द्वारा हिंदी के प्रयोग को नियमित रूप से बढ़ावा देती है। यह सेल संयंत्रों और यूनिटों में राजभाषा के बृहत्तर प्रयोग और सेल द्वारा मीडिया और अपने सोशल मीडिया में भी प्रयोग से झलकता है। इसके लिए मैं सेल अध्यक्ष के नेतृत्व और उनकी टीम को बधाई देता हूँ“। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने ‘10 प्र’ – प्रेरणा, प्रोत्साहन, प्रेम, पुरस्कार, प्रशिक्षण, प्रयोग, प्रचार, प्रसार, प्रबंधन और प्रयास के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ये राजभाषा के प्रचार को और आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। इस्पात सचिव, श्री पी के त्रिपाठी ने संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों को राजभाषा के प्रचार में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि “इस तरह के कार्यक्रम हमारे रोज़मर्रा के कार्यों में हिंदी के उपयोग हेतु रचनात्मक वातावरण बनाने में बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं। आज के कार्यक्रम में साझा किये गए विचार राजभाषा के प्रयोग में एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करने की दिशा में प्रभावी होंगे”।
सेल अध्यक्ष को ‘राजभाषा उन्नायक सम्मान’ से राजभाषा सचिव द्वारा सम्मानित किया गया
- By News IP
- Last Updated On: Dec 14, 2020

Share This Article:
You May Also Like
72 Senior Executives Start DAKSH Educational Immersion at ISB Hyderabad
Aug 19, 2026
DAKSH 3 Academic Journey Begins at ISB Hyderabad for Senior PSE Leaders. The third cohort of DAKSH has begun its academic journey. Shri Atul Sobti, Director General of SCOPE, inaugurated the educational immersion of SCOPE and CBC’s flagship leadership program for senior Public Sector leaders at ISB, Hyderabad. Seventy-two top-tier executives from 21 PSEs across […]
BPCL Turns Satna into District-Level CBG Ecosystem Powered by Waste
Aug 19, 2026
Mumbai, August 18, 2026: Waste is driving energy in Satna. BPCL, a Fortune Global 500 company and Maharatna PSU, has turned the district into a full gas ecosystem where Compressed Biogas generated from waste meets the needs of PNG domestic and commercial customers along with CNG automobiles. The project sits inside BPCL’s #TheGoodPrint Solution. This […]
India’s Big Push for PNG Adoption
Aug 19, 2026
The Indian Government has recently unveiled an initiative aimed at boosting the adoption of domestic Piped Natural Gas (PNG) connections. Scheduled to go into effect on September 1, 2026, the program is designed to ensure the delivery of safe, clean, and affordable PNG across Indian households. Currently, there are approximately 17.4 million domestic PNG connections […]
PLL’s Strategic Growth and Opportunities in the Evolving Global LNG Market
Aug 18, 2026
During the 13th Annual Ambit India Access Conference, which took place from 17th to 18th August 2026 at the Fullerton Hotel in Singapore, Petronet LNG Limited (PLL) and other leading Indian companies engaged with top Far East institutional investors. This high-profile event focused on India’s burgeoning growth and the dynamic investment landscape. Shri Akshay Kumar […]
THDCIL Stands with Families in Tragic Times
Aug 18, 2026
THDCIL द्वारा राहत अभियान संपन्न, परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने 18 अगस्त 2026 को अपने राहत अभियान को समाप्त करते हुए, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया है। 13 अगस्त को घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से लापता श्रमिकों की तलाश और […]
Sanjay Khanna’s Vision: Bharatgas Lite ZIP for All Homes
Aug 18, 2026
BPCL Expands Bharatgas Lite ZIP to 100 Cities Enhancing Consumer Convenience Mumbai, August 17, 2026: Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL), a Fortune Global 500 company and a Maharatna PSU, announced today the expansion of its Bharatgas Lite ZIP product to 100 cities across India, marking a significant milestone in enhancing consumer accessibility and convenience. The […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter

GAIL Boosts Leadership with S.K. Sinha as Finance Head

Gupta’s Appointment Marks New Phase for EIL




































