नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026: आजादी के दिन गेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री दीपक गुप्ता ने दिल्ली में स्थित कंपनी के मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर श्री आयुष गुप्ता, निदेशक (मानव संसाधन), श्री संजय कुमार, निदेशक (विपणन), श्री राजीव कुमार सिंघल, निदेशक (व्यापार विकास), श्री एस.के. सिन्हा, निदेशक (वित्त), और श्री रजनेश सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवारों के साथ उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी ने ‘वंदे मातरम्’ गीत को मिलकर गाया जिसके 150 वर्ष पूरे होने की याद दिलाई गई , इसके बाद राष्ट्रगान भी गाया गया। समारोह में बोलते हुए, श्री गुप्ता ने गेल की भारत के विकास यात्रा में निभाई गई अहम भूमिका की चर्चा की और ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी कंपनी के महत्व को बताया। उन्होंने ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गेल अपने विविधतापूर्ण एलएनजी पोर्टफोलियो के जरिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर रहा है, जिससे वैश्विक परिवर्तनों और बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया जा सके।
इसी संदर्भ में श्री गुप्ता ने कहा, “गेल केवल एक ऊर्जा कंपनी नहीं है, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाना चाहिए। ऊर्जा क्षेत्र व्यवसाय से बढ़कर, देश की प्रगति के लिए अत्यावश्यक है। जहां ऊर्जा पहुंचती है, वहां विकास की नई राहें खुलती हैं।”















































