yandex
newsip
background-0
advertisement-0
background-1
advertisement-1advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

कुछ राज्यों में विशेष सदस्यता अभियान .भाजपा

कुछ राज्यों में विशेष सदस्यता अभियान .भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोक सभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर अपने सभी 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई दी। उऩ्होंने कहा कि इस शानदार सफलता के पीछे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की असाधारण लोकप्रियता और हमारे अध्यक्ष श्री अमित शाह की अचूक रणनीति रही है। 2015 में जो सदस्यता अभियान चला था और उसके परिणाम स्वरूप इस बार चुनाव में हर बूथ पर हमारे सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने याद दिलाया कि गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया है।

उऩ्होंने कहा कि भाजपा ने शानदार सफलता अर्जित की है लेकिन इसका सर्वोच्च अभी आना बाकी है। श्री चौहान ने उन्होंने कहा कि सरकार का मूल सबका साथ-सबका विकास और संगठन का मूल सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा है और इसलिए हम इस विशेष सदस्यता अभियान को जिसे संगठन पर्व का नाम दिया गया है, उसेसभी बूथों पर चलायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा वर्ग में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक लगाव है, जुनून है तथा वह उनसे दिल से जुड़ा हुआ है और इसलिए पार्टी हर युवा को सदस्यता देगी। इसके अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी सदस्य बनाने का काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कल ही भारतीय जनता पार्टी ने श्री चौहान को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का संगठन प्रमुख बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देश भर में 11 करोड़ सदस्य हैं और हम लोगों को न्यूनतम 20% सदस्य और बढ़ाने हैं। इस हिसाब से हमारा टार्गेट 2 करोड़ 20 लाख है। लेकिन यह टार्गेट अंतिम नहीं है, कई राज्यों में हम 20% की सीमा से भी ज्यादा सदस्य बनाएंगे। इसकी रणनीति और रूपरेखा हमने बनाई है। श्री चौहान ने बताया कि यूं तो यह अभियान देश भर में चलेगा लेकिन कुछ राज्यों जैसे बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कश्मीर घाटी, ओडिशा, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों में यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अपने विशेष सदस्यता अभियान को स्वर्गीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी

की जयंती पर 6 जुलाई से शुरू करने जा रही है। 16 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्य बनाने का काम होगा।

अभियान सही तौर पर चलाने के लिए प्रभारियों की सूची तैयार कर ली गई है। उनकी एक बैठक 17 जून को होगी जिसमें माननीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन मिलेगा। 24 जून तक प्रदेशो में जिला प्रभारियो की बैठक कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो इस सदस्यता अभियान में पार्टी तो शामिल होगी ही, सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी इससे जुड़ेंगे।

Share This Article:

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India