भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने फिर दिल्ली प्रदेश के झूठे मुख्यमंत्री श्रीमान अरविन्द केजरीवाल पर करारा प्रहारकिया और आज जन-लोकपाल एवं स्वराज विधेयक को लेकर करारे प्रश्न पूछे। पिछले कुछ दिनों से श्री नड्डा हर दिन केजरीवाल के झूठे वादों की पोलखोल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, पानी, शाहीन बाग़ से लेकर डीटीसी की खराब हालत तक एक के बाद एक केजरीवाल सरकार के खोखले वादों को जनताके सामने उजागर किया है। श्री नड्डा ने अरविन्द केजरीवाल पर जन-लोकपाल को लेकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि जो अपने गुरु अन्नाहजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा? केजरीवाल ने सशक्त जन लोकपाल का वादा किया था जिसके दायरे में मुख्यमंत्री भी आते। उन्होंने सवालदागते हुए कहा कि ऐसा जन लोकपाल जिससे दिल्ली में रामराज्य ला देंगे, कहां है? उन्होंने दिल्ली की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि याद करें, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल राम दास को धक्के मारकर पार्टी ने निकाला था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज। केजरीवाल जी, कहां हैAAP का स्वराज विधेयक? जिसे लेकर स्वराज की बातें की, जिसमें मोहल्ला सभा एवं दिल्ली डायलॉग की बात की। आज तक एक भी सभानहीं हुई। जिस ने भी आपकी तानाशाही और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया, उसे ही पार्टी से निकाल दिया।
जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा ? जगत प्रकाश नड्डा

Website: newsip.in | Edited By: Team NewsIP.in | Indian Prashashan Group | Since 2005 | Contact: https://www.newsip.in/submit-news | Publication Details: Name: NewsIP.in | Parent Publication: Indian Prashashan | RNI Registered: RNI/2005/14579 (2005) | Focus: PSU, Energy, Infrastructure, Economy, Current Affairs | Language: English & Hindi | Location: New Delhi, India
































