देहरादून (सू.ब्यूरो) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम परियोजना के सम्बन्ध में बैठक की। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि चारधाम परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो सामरिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। इसे निर्धारित समय के अन्तर्गत पूरा किए जाने के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। राज्य एवं केन्द्र स्तर पर भूमि अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण आदि की क्लीयरेंस के लम्बित प्रकरणों को समयबद्धता के साथ निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए केन्द्र एवं राज्य के अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। केन्द्र एवं राज्य स्तर के सम्बन्धित अधिकारी लगातार बैठकें आयोजित कर आपत्तियों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण इसका तेजी पूर्ण होना और भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है। बैठक में बताया गया कि कुल 12072 करोड़ लागत एवं कुल 826 किमी लम्बाई की इस चारधाम परियोजना का शुभारम्भ 27 दिसम्बर, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस महत्वकांक्षी परियोजना के अन्तर्गत 350 किमी लम्बाई का कार्य पूर्ण हो चुका है।
भराड़ीसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के फलस्वरूप यातायात बढ़ने की सम्भावना-त्रिवेन्द्र सिंह रावत
- By News IP
- Last Updated On: Jul 18, 2020

Share This Article:
You May Also Like
हमारा लक्ष्य अपने सबसे बड़े निवेश के साथ साझेदारी करना है
Sep 15, 2023
उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर उत्तराखंड सरकार की तैयारियों व नीतियों से देश के बड़े उद्योग घराने खासे प्रभावित हैं। महिंद्रा हॉलीडेज, आईटीसी, ई-कुबेर जैसी नामी कंपनियों ने इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।ग्लोबल इन्वेस्टर […]
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण विकास की और
Sep 14, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के […]
प्रधान एवं क्षेत्रवासी पौधों को गोद लेंः त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Jul 16, 2020
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के अवसर पर अस्थल, रायपुर, देहरादून में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी की पुण्य स्मृति में पौधा लगा कर स्मृति वन का उद्घाटन किया। प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सभी से अनुरोध किया कि […]
चमोली जनपद में अभी तक कुल 2642 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव
Jul 5, 2020
चमोली जनपद में अभी तक कुल 2642 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जनपद में 76 कोरोना संक्रमित मरीज पाॅजिटिव है। जिसमें से 65 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके है। जबकि 135 लोगों की सैंपल रिर्पोट आनी बाकी है। कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 95 प्रवासी […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
ACC Approves Manoj Kumar Sharma as GAIL Director Projects

BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

































