पूर्वी दिल्ली : दिलशाद कालोनी के डी ब्लॉक में बेस्मेंट में नए शराब के ठेके के खुलने का विरोध हो रहा है, नागरिकों का कहना है की इससे हमारे बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा, हम नही चाहते कि एक अच्छी कालोनी बुरी शक्ल अखत्यार कर ले, हमने पहले भी यहाँ खुले ठेके का विरोध किया था जिसको बाद में बंद कर दिया गया, डॉक्टरस के एक ग्रूप का कहना है कि हम इस सम्बंध में सीमापुरी SDM से मिले हैं उन्होंने हमें पूरा भरोसा दिलाया है कि अगर यहाँ के नागरिक नही चाहते कि यहाँ ठेका ना खुले तो नही खुलेगा हम इस बात पर हम पूरा ध्यान देंगे। इस समबंध में जब कालोनी के विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री की राय जानने के लिए उनको कॉल किया गया तो मंत्री जी उपलब्ध नही हो पाए मोबाइल पर सम्पर्क नही हो पाया, वहीं इस बारे में RWA के सदर ज़नाब त्यागी जी से पूछा गया कि नागरिकों कि इस समस्या और यहाँ खुलने वाले शराब के ठेके पर RWA क्या राय है ? उन्होने बताया कि RWA को इस बारे में कालोनी के नागरिकों की तरफ़ से एक आवेदन मिला है जिसमें ठेके को ना खुलवाने की बात कही गई है, अभी हम इस मामले में लोगों की राय ले रहे हैं अगर ज़्यादातर लोग ये चाहते हैं की ठेका ना खुले तो नही खुलेगा, पर ये लोगों के ऊपर निर्भर करता है अभी हम अपने कालोनी के लोगों के राय ले रहे हैं जो भी राय बहुमत से होगी हम उस पर विचार करेंगे, अगर ज़्यादातर लोग ये चाहते हैं कि ठेका ना खुले तो हम इस समबंध में समबंधित अधिकारी को भी लिखेंगे। दूसरी तरफ़ शोक फ़रमाने वाले साहिबान में ठेके खुलने की खबर से ख़ुशी की लहर है, उनका मत है कि चलो किसी ने तो हमारा ख़याल रखा अब हमें दूर नही जाना पड़ेगा दूर जा कर लाइन में लगने और हिक़ारत भारी नज़रों से तो छुटकारा मिलेगा । अब देखना ये है कि ठेका खुलने और ना खुलने वाली जंग में कौन जीतता है खुलवाने वाले या बंद कराने वाले, वैसे तो सवाल कालोनी के बेस्मेंट पर भी है क्यूँकि नए नियमों के मुताबिक़ किसी भी तरह का कोई बेस्मेंट ना ही खुल सकता है और ना ही उसमें कोई कार्य करने की अनुमति दी जा सकती है ? पर हम सभी जानते हैं की पूरी कालोनी में बेस्मेंटों की कमी नही है।
दिलशाद कालोनी में ठेके का विरोध, पीने वालों ने कहा स्वागतम
- By News IP
- Last Updated On: Nov 16, 2021

Share This Article:
You May Also Like
Transforming Shahdara: NFL’s CSR Drive Expands to Parks-Amit Sharma
Jul 22, 2026
नई दिल्ली : नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के CVO अमित शर्मा के अथक प्रयासों से एनएफएल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कंपनी जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन को बेहतर बना रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में NFL ने MCD […]
Planting Futures: Mega Drive Boosts Welcome Lake and Beyond
Jul 7, 2026
नई दिल्ली | 07 जुलाई 2026 वेलकम झील के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए आज वेलकम झील पार्क में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी में चले इस अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री […]
Manoj Tiwari’s Impact: Transforming Dilshad Colony
Jun 9, 2026
नई दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (ABDE ब्लॉक) ने कॉलोनी की गंभीर समस्याओं को लेकर सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित किया। सांसद महोदय ने न केवल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “नेता तभी अच्छा माना जाता है, जब जनता की शिकायतें तुरंत प्रभाव से दूर […]
Dirty Water & Parking Woes Dominate
Jun 6, 2026
दिलशाद कालोनी ABDE ब्लॉक में प्रशासन और RWA की पहल पर हुई जनसुनवाई में स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम श्रीमती रीता कौशिक ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन जो सामने आया वो बेहद गंभीर था। 💧 सबसे बड़ा मुद्दा – जहरीला पानी! कालोनी में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई ऐसा गंदा और बदबूदार पानी […]
Dilshad’s ABDE Block: A Crucial Police-Resident Dialogue
Jun 4, 2026
दिलशाद कॉलोनी: दिलशाद कॉलोनी के ABDE ब्लॉक में स्थानीय निवासियों और पुलिस अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी की सुरक्षा, नशे की समस्या, पार्कों में असामाजिक गतिविधियां और अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान निवासियों ने कहा कि पुलिस पूरे देश में लॉ एंड […]
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर
Mar 9, 2026
दिल्ली की दिलशाद कालोनी में आयोजित होगा रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर प्रोबासी संगठन के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च 2026 को, सुबह 9 बजे से, दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी/सीमापुरी स्थित समुदाय भवन में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे: रक्तदान शिविर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter

GAIL Boosts Leadership with S.K. Sinha as Finance Head

Gupta’s Appointment Marks New Phase for EIL

Indraprastha Gas Welcomes MD Kumar Shanker

Ashu Shinghal begins as CEO of GAIL Gas Limited, bringing extensive experience from the hydrocarbon sector
































