yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

भगवान की मूर्तियाँ चोरी, महज़ दस कदम पर है दिल्ली पुलिस का बूथ

भगवान की मूर्तियाँ चोरी, महज़ दस कदम पर है दिल्ली पुलिस का बूथ

एक पुराने फ़िल्म का गाना “काम अगर ये हिंदू का है तो मंदिर किस ने लूटा है, मुस्लिम का है काम अगर तो ख़ुदा का घर क्यों टूटा है” आज भी समाज की सच्चाई को बयां करता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा ज़िले के अंतर्गत सीमापुरी थाने के तहत आने वाली दिलशाद कॉलोनी के B ब्लॉक में सामने आया है।

पुलिस में दर्ज एफआईआर नंबर 80059564, तारीख़ 06/06/2024 के मुताबिक़, भगवान की 6 पीतल की मूर्तियाँ, 1 चाँदी की मूर्ति, ताँबे के कलश और यहाँ तक कि आराधना के लिए जलाने वाले दिये तक चोरी हो गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि चोरी का यह वारदात दिल्ली पुलिस के बूथ से मात्र दस कदम की दूरी पर हुआ।

यह घटना चोरों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। कॉलोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और नागरिकों का कहना है कि इस पुलिस बूथ के सामने ही सभी गंदे काम होते हैं, नशेड़ियों से लेकर वेश्यावृत्ति तक के घिनौने काम को अंजाम दिया जाता है।

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्थानीय थाने को बिना सूचित किए धंधे में लिप्त कई लड़कियों को बरामद किया था। RWA का कहना है कि इस बूथ का इस्तेमाल ज़्यादातर आराम के लिए किया जाता है। पुलिस के आला अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

Share This Article:

Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.    




भगवान की मूर्तियाँ चोरी, महज़ दस कदम पर है दिल्ली पुलिस का बूथ