ग्रेटर नोएडा, 22 मई 2025: एकता संघर्ष समिति के बैनर तले कुलेसरा, लखनावली और सुत्याना में बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। जनता की एकजुटता से प्रशासन को झुकना पड़ा और चार प्रमुख माँगें मान ली गईं। पुलिस के दमन और बिचौलियों की कोशिशें नाकाम रहीं। जीत की खुशी में रैली निकाली गई।
समिति के रूपेश ने कहा कि यह पहली जीत है, संघर्ष जारी रहेगा। नौजवान भारत सभा सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया।