(25.11.26 – By NewsIP Desk)
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा।कार्यक्रम के दौरान पुरी विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। उपलब्ध कार्यक्रम विवरण के अनुसार, कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर 3 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

































