yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन: हरियाणा राजभवन में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन: हरियाणा राजभवन में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन
चंडीगढ़, 29 नवंबर- हरियाणा राजभवन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन के तहत युवा संगम कार्यक्रम (तृतीय चरण) का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के 24 जिलों से आए 60 युवा और संकाय समन्वयकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, संगीत, पर्यटन, व्यंजन, खेल और स्थानीय प्रथाओं के बारे में बातचीत की और उन्हें अभिनंदन एवं स्वागत किया। युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच जुड़ाव और सदभाव को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा को झारखंड के साथ जोड़ा गया है और एनआईटी कुरुक्षेत्र एवं आईआईआईटी रांची को नोडल केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले और दूसरे चरण में भारत के 23 राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों के करीब 2200 युवाओं ने भाग लिया था। राज्यपाल ने इस अवसर पर डा0 कृष्ण कुमार द्वारा लिखित ‘अतुल्य हरियाणा‘ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

Share This Article:

Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.    




एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन: हरियाणा राजभवन में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन