दिलशाद कालोनी ABDE ब्लॉक में प्रशासन और RWA की पहल पर हुई जनसुनवाई में स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम श्रीमती रीता कौशिक ने जनता की समस्याएं सुनीं, लेकिन जो सामने आया वो बेहद गंभीर था।
💧 सबसे बड़ा मुद्दा – जहरीला पानी!
कालोनी में दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई ऐसा गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। निवासियों ने एसडीएम के सामने बोतल में गंदा पानी रखकर सीधा सवाल किया —
“आप बताइए एसडीएम साहिबा, कोई इस पानी को कैसे पी सकता है?”
पूरी कालोनी में यही स्थिति है। लगभग 80% लोग पेट दर्द की शिकायत कर रहे हैं। जल बोर्ड के अधिकारी योगेश जी जब जवाब देने लगे कि लोग अवैध कनेक्शन लगाते हैं, तो एसडीएम ने तीखा सवाल किया —
“अगर आपने इतने अवैध कनेक्शन पकड़े हैं तो कितनों पर कानूनी कार्रवाई की?”
अधिकारी खामोश! कोई जवाब नहीं।
🅿️ दूसरा बड़ा मुद्दा – पार्किंग का आतंक स्थानीय निवासी श्री संजीव महल ने बताया कि MCD की पार्किंग में बाहरी लोग गाड़ियां खड़ी करके महीनों छोड़ देते हैं। वहाँ शराब पीने, अश्लील हरकतें तक होती दिखाई दी हैं। प्राइवेसी पूरी तरह से भंग हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि ये पार्किंग स्कूल की जगह पर बनी है। निवासी चाहते हैं कि पार्किंग तो MCD के पास रहे, लेकिन केवल कालोनी के निवासियों की गाड़ियां ही वहाँ लगें।
RWA ने भी बताया कि पार्किंग का टेंडर जल्द खत्म होने वाला है और उन्होंने ऊपर लिखित शिकायत कर रखी है। एसडीएम ने पार्किंग समस्या पर अलग लिखित शिकायत देने को कहा ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।
कालोनी के लोग अब सवाल कर रहे हैं — कब तक चलेगा ये गंदा पानी और अनियंत्रित पार्किंग का खेल? प्रशासन अब एक्शन लेगा या बस सुनवाई तक सीमित रहेगा?










































