शिविर में करीब 3,000 बालिकाओं एवं कॉलेज के अध्यापकों का पंचकर्मा चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया । ट्रस्ट के चेयरमैन श्री विजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह इस साल का पांचवां निशुल्क शिविर है, इससे पहले छट्ठ के मौके पर शिविर का आयोजन किया गया था | उन्होंने बताया की ट्रस्ट का उद्देश्य आयुर्वेदा पद्दति को दूर-दूर तक फैलाना है एवं इसकी विशेषताओं से लोगो को अवगत कराना भी है | निशुल्क चिकित्सा- सह-स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का उद्घाटन डॉ. नैंसी अग्रवाल, डॉ. अनुसुहिया गोहिल एवं डॉ. दीपक शर्मा ने किया | विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या नाथ ने शिविर का आयोजन करने में ट्रस्ट की काफी मदद की | चेक अप के साथ साथ बालिकाओं को निशुल्क दवा भी वितरित की गयी और बालिकाओं को हेल्थ एंड वैलनेस पर सुझाव दिए | शिविर सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक चला। शिविर को संबोधन करते हुए डॉ. नैंसी अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को निरोगी रहने की अपील की एवं स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरणा दी। डॉ. अनुसुहिया गोहिल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी को एक अच्छे जीवन शैली को धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में अनुशासन है, नियमितता है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता है तो कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं हो सकता। वहीं, कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे विद्यालय में लगे शिविर में अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी तरह की बातों को डॉक्टर से कहे और निरोगी रहे।
नमो गंगे द्वारा निशुल्क चिकित्सा-सह-स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन
- By News IP
- Last Updated On: Nov 23, 2019

Share This Article:
You May Also Like
IDFC फंड मिसएप्रोप्रिएशन केस: CBI ने 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया
Sep 2, 2026
हरियाणा में सरकारी फंड के दुरुपयोग से जुड़े बड़े मामले में CBI ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 02.09.2026 को पंचकूला में CBI मामलों के Learned Special Judge के समक्ष तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। इस बार 19 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारी, चार बैंक अधिकारी और हरियाणा […]
CBI Arrests CGST Additional Commissioner, Superintendent and Private Person in Rs 40 Lakh Raigad Bribery Case
Aug 28, 2026
Raigad, Maharashtra | 28.08.2026:** A GST/royalty matter involving a stone-quarrying firm in Raigad has led to a major CBI action, with three arrests linked to an alleged Rs. 40 Lakh bribery case. The Central Bureau of Investigation arrested an IRS officer posted as Additional Commissioner of Central Goods and Services Tax, a CGST Superintendent from […]
जन-धन योजना के 12 वर्ष: 58 करोड़ से अधिक खातों ने बदला वित्तीय समावेशन का परिदृश्य
Aug 24, 2026
भारत में वित्तीय समावेशन की कहानी 28 अगस्त को एक अहम पड़ाव पर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना अपने 12 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रही है और इस अवधि में यह पहल करोड़ों परिवारों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मजबूत आधार बन चुकी है। योजना के तहत देशभर में […]
UNDP-HUL Alliance to Empower 50,000 Safai Mitras
Aug 24, 2026
**24 अगस्त 2026:** भारत में प्लास्टिक परिपत्र अर्थव्यवस्था और शहरी कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में UNDP और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपनी सात वर्षों की साझेदारी को नए चरण में आगे बढ़ाया है। इस पहल का लक्ष्य 2028 तक 50,000 सफ़ाई मित्रों को सहयोग देना और 50 शहरों में कचरा प्रबंधन प्रणालियों […]
Government Moves to Stabilise Sugar Prices as Festive Demand Builds
Aug 21, 2026
A recent climb in sugar prices has drawn close Government attention, with fresh measures now in place to protect consumers and keep supplies steady during the festive season. According to a press note issued by the PIB Delhi State Unit, sugar prices moved from ₹48.18 per kg on 20 July 2026 to ₹55.70 per kg […]
PMAY-U Milestone: 1.25M Homes Approved, 1M Delivered
Aug 9, 2026
पीएमएवाई-यू के तहत 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, 1 करोड़ वितरित: महिलाओं को 1 करोड़ घरों का स्वामित्व प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 1.25 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 1 करोड़ से अधिक पूरे होकर लाभार्थियों को सौंप दिए गए हैं। इनमें से 1 करोड़ घर […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter




































