भारत की शुरुआती तैयारियां और जिला-स्तरीय हीट एक्शन प्लान
October 8,2026 नई दिल्ली: अल नीनो के बढ़ते प्रभाव और क्षेत्रीय तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रतिनिधियों ने ग्लोबल हीट हेल्थ इंफॉर्मेशन नेटवर्क (GHHIN) साउथ एशिया हब के तहत संयुक्त राष्ट्र के समन्वय से अपने पहले राष्ट्र-स्तरीय आकलन जारी किए हैं।
नई दिल्ली स्थित ‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर’ (सीईईडब्ल्यू) में आयोजित ग्लोबल हीट फोरम में सामने आए इन आकलनों के अनुसार, भीषण गर्मी अब केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नेपाल और भूटान जैसे हिमालयी देशों तक भी पहुंच चुकी है।
भारत में जहां 250 से अधिक शहर और जिला-स्तरीय हीट एक्शन प्लान (HAP) लागू हैं और गर्मी को अधिसूचित प्राकृतिक आपदा माना जा चुका है, वहीं नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने भी अपनी संघीय योजनाओं और क्षेत्रीय दिशा-निर्देशों के जरिए शुरुआती कदम उठाए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि इन पूर्व चेतावनियों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा और स्थानीय वित्तपोषण से जोड़ने की अभी भी आवश्यकता है।









































