नई दिल्ली… महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रोहित दिल्ली द्वारा अभिनंदन – 2021 समारोह का आयोजन उन प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं के सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था,जिन्होंने वर्ष 2020- 21 में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए देश-विदेशों की विख्यात मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्चतम पैकेज नौकरियां प्राप्त की है, और देश के साथ साथ अपने संस्थान तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है । महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक अध्यक्ष और महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति डॉ नंद किशोर गर्ग ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं से कहा कि जीवन में केवल बड़े बड़े उद्योगों में नौकरियां पाना या उनमें उच्चतम पैकेज लेना ही उपलब्धि नहीं होता बल्कि एक नेक इंसान बनना सबसे बड़ी उपलब्धि होता है । और यही भारत का प्राचीन दर्शन हमें सिखाता है “ देश हमें देता है सब कुछ ….हम भी तो कुछ देना सीखे । “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या आज विश्व को ग्लोबल विलेज कहा जाने लगा है और हम भारतीय तो पहले से ही ग्लोबल सिटीजन है क्योंकि वसुधैव कुटुंबकम दर्शन बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है और यहां रहने वाली संपूर्ण मानव जाति एक परिवार है । भारत का दर्शन इस पृथ्वी को धरती को अपनी माता मानता है । धरती माता हमारे जीवन के अस्तित्व का एक प्रमुख आधार है और हमारा लालन पोषण करती है इसलिए हम भारतीय जिस देश में रहे जिस देश में रहते हैं उसके विकास में पूरा योगदान करते हैं और मानते हैं की वही उनका परिवार है । इस अवसर पर संस्थान की निर्देशक प्रोफेसर नीलम शर्मा द्वारा सभी छात्र और छात्राओं से अपने अनुभवों को व्यक्त करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी । अपनी रिपोर्ट में रखते हुए बताया की वर्ष 2020 -21 में जिन्होंने विश्वकी विख्यात विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्चतम पैकेज पर नौकरियां लेने का गौरव प्राप्त किया है।इसी क्रम में सर्वप्रथम देवांग शर्मा दिनों ने जिन्होंने गूगल कंपनी में एक करोड़ 22 लाख और सिस्को कंपनी में 70लाख़ विकास कुमार झा गूगल 57 लाख प्रतिवर्ष, संकेत शर्मा लिंकडिन 45 लाख प्रतिवर्ष ,गर्वित अग्रवाल क्रॉस ओवर ऑवर फॉरवर्ड वर्क 45 लाख प्रतिवर्ष अमन कुमार माइक्रोसॉफ्ट 43 लात प्रतिवर्ष स्वाति सिंह माइक्रोसॉफ्ट 43 लाख प्रतिवर्ष विपिन भारद्वाज एमजॉन amazon 30 लाख प्रतिवर्ष संचित गुप्ता 30 लाख प्रतिवर्ष प्राप्त किया है। वर्ष 2020 -21 में लगभग 1143 छात्र और छात्राओं की एक सूची भी उन्होंने प्रबंधन के सामने रखी उच्च पैकेज पर नौकरियां लेने का गौरव प्राप्त किया है।और संस्थान के प्रबंधन को हर प्रकार से सहायता देने के लिए धन्यवाद दिया। संस्थान के प्रशिक्षण और नियुक्ति के निर्देशक ब्रिगेडियर सुरेंद्र कुमार कक्कड़ ने अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के आंकड़ों को अपनी रिपोर्ट में रखते हुए बताया की वर्ष 2020 21 में किस प्रकार कॉविड महामारी के समय कठिन परिस्थितियों में हमारा विभाग प्रशिक्षण और नियुक्तियों के मामले में दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना एक स्थान बनाया है और कई एजेंसियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव श्रीमान रजनीश गुप्ता , डीन एकेडमिक प्रोफ़ेसर देशवाल, वा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजवीर मित्तल प्रोफेसर सुनील माथुर प्रोफेसर वीएन माथुर प्रोफेसर मदन लाल शर्मा प्रोफेसर नमिता गुप्ता , प्रशिक्षण और नियुक्ति अमित गौतम आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे
देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे’’ माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या…. वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार
- By News IP
- Last Updated On: Nov 1, 2021

Share This Article:
You May Also Like
A movement which turned attention back to Blattology
Sep 4, 2026
India has historically produced a number of world renowned Blattologists. The nation’s preoccupation with it is well known. It has ardent practitioners both in the acclaimed and closet domains. The entire gamut from judiciary to cine artists are part of it. Their brotherhood is more like that of the famed Freemasons, rarely discussed in public […]
कारपूलिंग, बसों और हाइब्रिड वर्क से G20 परिवहन उत्सर्जन में 20% तक कटौती संभव: CEEW
Sep 3, 2026
नई दिल्ली, 03 सितंबर 2026: G20 देशों के यात्री अगर कारपूलिंग, बसों का अधिक उपयोग और सप्ताह के कुछ दिन घर से काम करने जैसे बदलाव अपनाएं, तो 2050 तक यात्री परिवहन से होने वाला सालाना CO₂ उत्सर्जन 408-538 मिलियन टन तक घट सकता है। CEEW के नए स्वतंत्र अध्ययन के अनुसार, यह कटौती 2024 […]
IDFC फंड मिसएप्रोप्रिएशन केस: CBI ने 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया
Sep 2, 2026
हरियाणा में सरकारी फंड के दुरुपयोग से जुड़े बड़े मामले में CBI ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 02.09.2026 को पंचकूला में CBI मामलों के Learned Special Judge के समक्ष तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। इस बार 19 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारी, चार बैंक अधिकारी और हरियाणा […]
CBI Arrests CGST Additional Commissioner, Superintendent and Private Person in Rs 40 Lakh Raigad Bribery Case
Aug 28, 2026
Raigad, Maharashtra | 28.08.2026:** A GST/royalty matter involving a stone-quarrying firm in Raigad has led to a major CBI action, with three arrests linked to an alleged Rs. 40 Lakh bribery case. The Central Bureau of Investigation arrested an IRS officer posted as Additional Commissioner of Central Goods and Services Tax, a CGST Superintendent from […]
जन-धन योजना के 12 वर्ष: 58 करोड़ से अधिक खातों ने बदला वित्तीय समावेशन का परिदृश्य
Aug 24, 2026
भारत में वित्तीय समावेशन की कहानी 28 अगस्त को एक अहम पड़ाव पर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना अपने 12 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रही है और इस अवधि में यह पहल करोड़ों परिवारों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मजबूत आधार बन चुकी है। योजना के तहत देशभर में […]
UNDP-HUL Alliance to Empower 50,000 Safai Mitras
Aug 24, 2026
**24 अगस्त 2026:** भारत में प्लास्टिक परिपत्र अर्थव्यवस्था और शहरी कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में UNDP और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपनी सात वर्षों की साझेदारी को नए चरण में आगे बढ़ाया है। इस पहल का लक्ष्य 2028 तक 50,000 सफ़ाई मित्रों को सहयोग देना और 50 शहरों में कचरा प्रबंधन प्रणालियों […]
Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.
Appointments News
BPCL Finance Director V. R. K. Gupta Reportedly Gets Five-Year Tenure Extension

Chacko M. Jose Emerges as Frontrunner for BPCL Director (Refineries)

Chartered Accountant Amol Taori Assumes Finance Leadership at POWERGRID

NTPC Leadership Continuity Strengthened: ACC Approves Six-Month Extension for CMD Shri Gurdeep Singh

Shri Vivek Nishant Nath Takes Charge as Director (Commercial) of NMDC Limited – Poised for a New Chapter




































