दिल्ली: मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कच्ची कालोनियों को पक्का करने के भाजपा के दावे को झूठा करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों से झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि समान्य रूप से सभी पार्टियां राजनीति करती हैं, लेकिन कोई इस तरह से गलत जानकारी देता है, तो दुख की बात है। आप अगर डीडीए की वेबसाइट पर जाकर देखें, तो दूसरा सवाल वेबसाइट पर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि न तो काॅलोनी का नियमितिकरण है और न घर का है। भाजपा वालों ने पूरी दिल्ली के अंदर होर्डिंग लगाए हैं। जिसमे प्रधानमंत्री की फोटो लगी हैं। यह वोट लेने के लिए सिर्फ झूठ बोला जा रहा है। अभी तक पूरी दिल्ली में एक भी व्यक्ति को रजिस्टी नहीं मिली है। लोगों को ना तो मालिकाना हक दे रहे हैं और न तो काॅलोनी को पक्की ही कर रहे हैं। लोगों के साथ इस तरह से धोखा करना सही बात नहीं है। ठोस काम करके जनता से वोट मांगने चाहिए। हमने सड़क और गली बनाई। यह सब दिख रहा है। हमारी सरकार कह रही है कि झुग्गी वालों को पक्के मकान देंगे। हमने सर्वे करके सबको सर्टिफिकेट बांटे हैं। लोगों के हाथ में कुछ कागज तो आया। इसमें तो कोई कागज भी नहीं दे रहे हैं। सब कुछ सिर्फ हवा में है।
कच्ची कालोनियों पर झूठ बोल रही भाजपा : अरविंद केजरीवाल

Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.





























