yandex
newsip
background-0
advertisement-0advertisement-0
background-1
advertisement-1
background-2
advertisement-2
background-3
advertisement-3
background-4
advertisement-4
Indian Administration

आखिर वर्तमान हरियाणा सरकार हमसे क्या चाहती है, चर्च या कब्र ? -महासचिव यूनिटी इन कंपैसन

आखिर वर्तमान हरियाणा सरकार हमसे क्या चाहती है, चर्च या कब्र ? -महासचिव यूनिटी इन कंपैसन
(इंद्री हरियाणा) हरियाणा में अल्प संख्यकों के लिए कार्य करने वाली संस्था की महासचिव मीनाक्षी सिंह ने हरियाणा सरकार से गुहार लगाई है कि आख़िर वर्तमान सरकार हम से क्या चाहती है, मामला एक चर्च के अधूरे निर्माण से सम्बंधित है उपरोक्त विषय में थाना इंद्री ज़िला करनाल के थाना प्रभारी सचिन को भी अवगत करा दिया गया है, मामला गंभीर है स्थानीय पास्टर सुरेश कांता अपनी चर्च बिल्डिंग बना रहे है, नीव डालकर जब कंस्ट्रक्शन शुरू हुआ तब रोज वो दिन में दीवार खड़ी करते है और रात को कोई दीवार तोड़ कर चला जाता है, इस विषय में पुलिस को बताया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और कल कुछ असमाजिक तत्त्व एक पटिया पर लिखकर गए कि यहाँ चर्च नही कब्र बनेगी। संस्था की महासचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने इस बाबत थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सचिन से बात की सचिन ने उन्हें कार्यवाही करने को कहा है। मीनाक्षी सिंह ने इस घटना पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए सरकार से सवाल किया है कि आखिर वर्तमान सरकार हमसे क्या चाहती है।दुनिया में कोई भी सरकार धर्म की राजनीति करके कभी कामयाब नहीं हुई है।

Share This Article:

Sponsored by Google, a partner of NewsIP Associates.