दिल्ली में होगी दुनियाभर के जाटों की महापंचायत
संसद में दिखेगी गौरवशाली इतिहास और सुनहरे भविष्य की तस्वीर

नई दिल्ली। विश्व की महानतम जाट संस्कृति के दिव्य दर्शन के लिए रविवार एक मार्च 2020 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में जाट संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के आयोजक हरिराम किवाड़ा, रामावतार पलसानिया और पीएस कलवानिया ने पिछले आठ महीनों से चल रही तैयारियों को अब अंतिम रूप देने में लगे हुए है। इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने देश और विदेशों में वन टू वन संपर्क करते हुए समाज की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में 55 से अधिक देशों के प्रतिनिधि समाज को विश्व में सिरमौर बनाने के लिए अपनी कार्ययोजना बताएंगे।देश के इस बड़े अनुष्ठान को राष्ट्र में रत्न का महत्वपूर्ण ओहदा प्रदान करने के लिए सभ्य और सुशिक्षित समाज की आगामी पीढ़ी को धारदार जिम्मेदार नागरिक बनाना, इस अनुष्ठान का नैतिक दायित्व है जिससे देश की आन, बान और शान बनी रहे। इनकी गरिमामयी कार्य प्रणाली राष्ट्र की शान आगामी पीढ़ी को आलोकित करते हुए सुयोग्य बनाने और अंतराष्ट्रीय विरादरी में राष्ट्र को ऊंचा स्थान दिलाने में मुख्य भूमिका निभाये।इस अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के आयोजन में सवा सौ से अधिक लोक कलाकार देश प्रदेश की संस्कृति को साकार करेंगे। इस अवसर पर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले जाट समाज के सेवा भावी कार्यकर्ता, महानतम खिलाड़ी, फिल्म जगत के स्टार कलाकार, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, अनुभवी पत्रकार, साहित्यकार, इवेंट मैनेजर, एंटरप्रिन्योर, सभी पार्टियों के राजनीतिज्ञ और विभिन्न क्षेत्र में उललेखनीय सेवाएं देने वाले समाज बंधु शामिल होंगे।अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में गौरवशाली इतिहास, शिक्षा के विकास, रोजगार सृजन, जरूरत मंद प्रतिभाओं के प्रोत्साहन, प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी, राजनीतिक शक्ति बढ़ाने और हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ने जैसे विषयों पर सेमिनार होंगी। समाज, राष्ट्र और विश्व मानवता की सेवा की थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में शामिल होने के लिए आयोजकों की ओर से स्पेशल एंट्री पास जारी किए गए हैं। सुबह सवा दस बजे से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के ऐतिहासिक आयोजन में पांच सेशन होंगे जिसमें समाज के सफलतम व्यक्तित्व अपने अनुभव सांझा करने के साथ समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताएंगे।अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में एक टेली फिल्म भी दिखाई जाएगी जिसमें दुनिया की महानतम जाट संस्कृति का दिग्दर्शन है। इस अवसर पर उल्लेखनीय समाज, राष्ट्र और विश्व मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय जाट गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में समाज के गौरवशाली अतीत, वर्तमान उपलब्धियों और सुनहरे भविष्य की तस्वीर पेश करेंगे, जिसे देखकर समाज के लोग हर्षित और गौरवान्वित महसूस करेंगे।
NewsIP.in publishes informational content from public sources . Verify independently. Disputes under Delhi High Court jurisdiction.