Message here

प्रियंका गांधी ने दी यूपी सरकार को बधाई

दिल्ली/लखनऊ,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी ने वीडियो सन्देश में प्रवासी मजदूरों के लिए भावुक अपील कीं हैं। 
महासचिव प्रियंका गाँधी ने जारी वीडियो में कहा है कि कई दिनों से जो यूपी के प्रवासी मजदूर अलग अलग प्रदेशों में फँसे हुए हैं, उनसे मैं बात कर रही हूँ। मैंने राजस्थान में, दिल्ली में, सूरत में, इंदौर में, भोपाल में, मुंबई और अन्य प्रदेशों में फँसे हुए लोगों से बात की। उनकी सबसे बड़ी समस्या क्या है?  मज़दूरी करने के लिए ये अलग-अलग शहरों में गए| लाकडाउन हुआ| मजदूरी बंद हो गयी| आगे चलते चलते राशन भी ख़त्म हो गया| अब छह-छह लोग, आठ- आठ लोग एक कमरे में बंद हैं| राशन मिल नहीं रहा है| बहुत ही घबराये हुए हैं, बहुत ही डरे हुए हैं और किसी भी तरह से घर जाना चाहते हैं। और हम इनको दोषी ठहरा नहीं सकते कि आप घर जाना चाहते हैं। हम और आप भी तो अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं|
उन्होंने कहा कि हमें इनकी समस्या का हल खोजने की कोशिश करनी चाहिए| यह सबकी जिम्मेदारी है, मेरी है, आपकी है| हर सरकार की है| यूपी के एक एक मजदूर की जिम्मेदारी चाहे वे कहीं भी हों| किसी भी प्रदेश में हों| किसी भी देश में हों, यूपी सरकार की जिम्मेदारी है| हम उनको इस तरह से नहीं छोड़ सकते| 
मैं यूपी सरकार को बधाई देना चाहती हूँ कि कोटा से आप छात्रों को घर ले आये| लेकिन ये मजदूर भी तो आपके ही हैं| ये भी हमारे हैं| इनके भी परिवार त्रस्त हैं, परेशान हैं| घबराए हुए हैं, इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है| इनके पास राशन नहीं है| हम घर नहीं ला पा रहे हैं| 
श्रीमती प्रियंका गाँधी ने वीडियो सन्देश में कहा है कि मैं आग्रह करना चाहती हूँ कि एक हेल्पलाइन हो, हज़ार लोगों का कंट्रोलरूम हो| कम से कम ये लोग अपनी समस्याओं को बता पायें| ताकि दूसरी सरकारों से इनकी मदद हो पाए| 
उन्होंने कहा कि दूसरी बात हमको किसी न किसी तरीके से इनकी समस्या हल करनी पड़ेगी| एक प्लान बनाया जाए ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें| देखिये हम इनको इस तरह नहीं छोड़ सकते| मेरी अपील है हर देशवासी से, यूपी की सरकार से कि हम इनकी मदद करें|

Disclaimer : www.NewsIP.in publishes News and Articles for information only. Facts received from sources, research, public domain and believed to be correct are carried on the principle of free to use. While all out efforts are made for accuracy no guarantee is given on authenticity. Content reflects authors’ views. The Editor and Staff are not liable for any errors, damages and third-party links. Readers are required to verify information independently. NewsIP reserves the right to update, modify, add or remove contents at any time. Dispute(s) will be subject to jurisdiction of the High Court of Delhi.

error: Content is protected !!