कार्यकर्ता विचारधारा के आधार पर पार्टी को और मजबूत करें -जगत प्रकाश नड्डा

(Z  A Ansari)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने  देहरादून (उत्तराखंड) के भगवान् वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में उत्तराखंडभाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से विचारधारा के आधार पर पार्टी को और मजबूत करने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड भाजपा के पांच नवनिर्मित जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आज उत्तराखंडके सांगठनिक प्रवास पर हैं जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। श्री नड्डा ने देवभूमि उत्तराखंड का वंदन करते हुए भाजपा के देवतुल्य पदाधिकारियों को भी नमन किया। उन्होंने पांच नवनिर्मित जिला कार्यालयों केउद्घाटन पर कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ये जिला कार्यालय पार्टी को खड़ा करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारेसंगठन की विशेषता कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारिणी, कोष और कार्यालय है। हमारे पास 17 करोड़ से अधिक समर्पित कार्यकर्ता हैं, सशक्तकार्यकारिणी बनी हुई है और कोष भी है। आवश्यकता थी तो कार्यालय की। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो नेताओं के घर से नहीं, कार्यालय से चलती है। हमें इसी तरह कार्यालय के प्रति आस्था बनाए हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहना है। मैं इसके लिए प्रदेशभाजपा अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला खुद से है, किसी और से नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों में मुकाबला तो दूसरे स्थान काहै। हम पहले ही 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थे जबकि आज 17 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ हमनेअपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। केवल 54 दिनों में हमने 6 करोड़ से अधिक नए सदस्य भाजपा परिवार के साथ जोड़े और इस दौरान 17,000 कार्यक्रमआयोजित करके लगभग 19 लाख फलदार और छायादार वृक्षों का पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि देश भर में मौजूद सभी राजनीतिक पार्टियोंमें केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र है और जहां मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के चुनाव तयसमय सीमा में होते हैं। आज हमारे 385 सांसद हैं, 1400 से अधिक विधायक हैं और 15 राज्यों में हमारी सरकार है लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीअमित शाह जी का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी का उत्कर्ष अभी आना बाकी है और हमें पार्टी को और आगे लेकर जाना है। हमें इसके लिएकटिबद्ध होकर काम करना है।भले ही आप बाय चॉइस, बाय चांस या बाय एक्सीडेंट भारतीय जनता पार्टी में जैसे भी आयेहैं, सही जगह आये हैं। हम शुरू से ही अपनी पार्टी की विचारधारा के प्रति आश्वस्त और समर्पित रहे क्योंकि हम जानते थे कि हमारा मार्ग सही है।हमारी पार्टी में इनकमिंग है, आउटगोइंग नहीं क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं, हमें लोकतंत्र की नींव को मजबूत करना है। उन्होंने कहाकि राजनीति में दो तरह की सोच होती हैएक तात्कालिक और दूसरा दूरगामी। हमारा इरादा ये होना चाहिए कि हम रहें रहें, पार्टी तुमको नमनहै। वह भारतीय जनता पार्टी जिसने आजादी के 70 साल बाद धारा 370 को धाराशायी कर दिया। देश की जनता ने एक मजबूत मोदी सरकार केपक्ष में अपना आशीर्वाद और जनादेश दिया और सरकार ने पहले ही सत्र में धारा 370 को ख़त्म कर दिया। मजबूत सरकार का अर्थ ये होता है कि इसबार लोक सभा की उत्पादकता 128% बढ़ गई और इसकी मूल शक्ति भाजपा के बूथ कार्यकर्ता हैं। इस बार संसद में 200 बिल पेश हुए और 40 बिल पारित हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की कार्यसंस्कृति को बदल कर रख दिया। प्रधानमंत्री जी ने देश मेंपावरका मतलब बतादिया किपावरका वास्तविक अर्थ हैदेश की सेवा, मानवता की सेवा। ट्रिपल तलाक की कुरीति को ख़त्म करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हमने समयसमय परसामाजिक कुरीतियों को खुद ही ख़त्म किया है। हमने सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा जैसी तमाम कुरीतियों को समाप्त किया है, बहनों को भीप्रॉपर्टी में राइट्स मिले, इसके व्यवस्था की है। इसी कड़ी में हमने मुस्लिम बहनों को समानता का अधिकार देने और गरिमापूर्ण जिंदगी सुनिश्चितकरने के लिए ट्रिपल तलाक के क़ानून को ख़त्म किया जिसे ख़त्म करने का साहस आज तक कोई जुटा नहीं पाया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

error: Content is protected !!