औद्योगिक संगठनों से संपत्ति कर के रूप में प्राप्त होने वाली आय के 60% से होगा औद्योगिक क्षेत्रों मे विकास कार्य-नगर आयुक्त गाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में जिला औद्योगिक बंधुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गय बैठक में उपस्थित औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा नगर आयुक्त महोदय व विभाग अध्यक्षों के समक्ष औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं रखी गई इसमें सबसे प्रमुख समस्या निर्माण विभाग से संबंधित रही, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों से प्राप्त धनराशि का 60% रुपया औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य में लगाए जाने हेतु निवेदन किया गया नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा को दिनांक 31 मार्च 2021 तक औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त संपत्ति कर की सूची उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि औद्योगिक क्षेत्रों में अलग से विकास कार्य कराने हेतु शासन को भी पत्र प्रेषित किए जाएं

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतर्गत जमा की गई धनराशि का 60% रुपया वसुंधरा जोन 76059269/-,कवि नगर ज़ोन 32684380/-,सिटी जोन 15616956/-, मोहन नगर जोन 27096228/-,तथा विजय नगर जोन से 6556903/- तथा औद्योगिक क्षेत्रों में संपत्ति कर आय का 60% कुल 158013739 रुपए विकास कार्य में लगाया जाएगा नगर आयुक्त  महोदय द्वारा बताया गया कि 5 जोनों में औद्योगिक संगठनों की संख्या 5713 है जिनके ऊपर संपत्ति कर की बकाया राशि 50,18,74,691 रुपए में से 26,33,56,232 धनराशि जमा कराई गई है 23,85,69,976 रुपए संपत्ति कर के रूप में बकाया हैl संपत्ति कर के रूप में जमा की गई राशि का 60 प्रतिशत, 15,80,13,739 धनराशि से औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही उपस्थित सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बकाया संपत्ति कर शीघ्र ही जमा कराने के लिए अनुरोध किया ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्माण/विकास कार्यों को प्रस्ताव अनुसार कराना संभव हो सकेबैठक में सड़कों के निर्माण से पूर्व ड्रेनेज तथा जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया साथ ही उद्योग बंधुओं द्वारा अतिक्रमण की समस्या लाइट की समस्या के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण की भी बात बैठक में रखी नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक संगठन में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार कराने के लिए आदेशित किया गया

औद्योगिक संगठनों से बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया महासचिव राजीव अरोड़ा, अमृत स्टील कंपाउंड के अध्यक्ष सत्य भूषण अग्रवाल कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा व अन्य औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी बंधु के के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष, जोनल प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

error: Content is protected !!