Message here

नागरिकता संसोधन एक्ट(CAA)के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च

Bpcl_baner_blue

 

 

 

 

REC_result

नागरिकता संसोधन एक्ट (CAA ) के समर्थन में आज दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 के मिक्स हाउसिंग काम्प्लेक्स द्वारा इस कानून के समर्थन में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई , जो की काम्प्लेक्स से रेडफॉक्स होटल होते हुए बैंक ऑफ़ बड़ोदा तक लोगों द्वारा शांति पूर्वक पैदल मार्च निकाला गया।
लोगों का ये कहना है की ये कानून मोदी सरकार को जरूर लागु करनी चाहिए। उनका ये भी कहना था की जो अल्पसंख्यक हमारे पड़ोसी देशों में प्रतारणा झेल रहे हैं ये उनके लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। लोगों ने ये भी कहा की हमारे मुसलमान भाइयों को भी इस बात को समझना चाहिए की इस कानून से उनका कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्हें इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है। लोगों ने ये कहा की इसके द्वारा किसी की नागरिकता तो छीनी नहीं जा रही है। कुछ विरोधी पार्टियां झूठी अफवाह फैला कर लोगों को भड़का का अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। इनलोगों ने ये भी कहा की जो लोग बहकावे में आकर सरकारी सम्पत्तियों का नुक्सान कर रहे हैं वो किसका नुकसान है ? क्या ये उनका नुक्सान नहीं ? क्या वो इस देश को अपना नहीं समझते ? क्या विरोध करने का एकमात्र तरीका यही है की रेल जला दो , बसों को जला दो , पब्लिक संपत्ति को जला दो। क्या ये विरोध का तरीका सही है ? उन्हें ये समझना चाहिए की ये कानून उनके खिलाफ नहीं है। वो सिर्फ अपना मतलब साधने वाले नेताओं के बहकावे में आ गए है जो उन्हें सिर्फ इस्तेमाल करते रहे है सिर्फ अपने फायदे के लिए।

 

error: Content is protected !!