दिल्ली 12 साल पुराना छठ पूजा का तालाब DDA के द्वारा तोड़ दिया गया।

स्थानीय संवाददाता

दिल्ली के मयूर विहार फेस -3 में मिक्स हाउसिंग काम्प्लेक्स में कल 12 साल पुराना छठ पूजा का तालाब DDA के द्वारा तोड़ दिया गया। जिसके इस पर्व को मानाने वाले लोगों में भरी रोष है। लोगों को ये समझ नहीं आया की आखिर जिस तालाब को लोग पिछले 12 सालों से पूजा के लिए इस्तेमाल कर रहे थे आखिर ऐसी क्या बात हुई की इसे तोड़ा गया। काम्प्लेक्स के लोगों का ये भी कहना था की वो इस पार्क का उपयोग सार्वजानिक रूप से छठ पूजा के लिए कर रहे थे। लोगों का ये भी कहना था की पर्यावरण की रक्षा के लिए सबों ने मिलकर इस पार्क में कुछ पौधे भी लगाए है। उनलोगों का ये भी कहना था की पुरे काम्प्लेक्स के लोग साल में सिर्फ एक बार इसमें छठ पूजा किया करते है।

[yotuwp type=”videos” id=”C6GChZZu24Q” ]

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

error: Content is protected !!